युवा चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास शिविर : पुसौर (छत्तीसगढ़)

0
89

युवा चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास शिविर

दिनांक : 21 दिसम्बर से 27 दिसम्बर 2025

स्थान : आर्य गुरुकुल आश्रम, तुरंगा – पड़िगांव, पुसौर


मान्यवर,

यदि आप चाहते हैं कि आपका पुत्र—

  1. गुणवान, बलवान, सुसंस्कारी एवं उत्तम नागरिक बने।
  2. चरित्रवान, राष्ट्रभक्त, मातृ-पितृभक्त तथा साहसी बने।
  3. जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफल एवं महान बने।
  4. आपको सम्मान और गर्व का अनुभव कराए—

तो उसे केवल 7 दिनों के लिए इस युवा शिविर में अवश्य भेजें।
यह शिविर आपके पुत्र के व्यक्तित्व में उल्लेखनीय सकारात्मक परिवर्तन लाने का एक अद्भुत अवसर है।


शिविर के प्रमुख लाभ

  1. प्राणशक्ति, आयु तथा तेज में वृद्धि।
  2. योग, प्राणायाम एवं व्यायाम द्वारा उत्तम स्वास्थ्य प्राप्ति।
  3. व्यक्तित्व विकास एवं मंच संचालन क्षमता का उन्नयन।
  4. विविध सुंदर कलाओं का प्रशिक्षण।
  5. आत्मरक्षा प्रशिक्षण —
    • सूर्य नमस्कार, सर्वांग व्यायाम
    • जूडो–कराटे
    • लाठी संचालन
    • चाकू/भाला/अस्त्र-शस्त्र की मूल विधियाँ

अतः सभी युवा प्रतिज्ञा करें कि— “मुझे यह 7 दिन का शिविर अवश्य करना है।”


शिविर का प्रारूप

1. आर्यवीर श्रेणी (प्रथम बार भाग लेने वाले शिविरार्थी)

2. शाखा नायक श्रेणी (पूर्व में शिविर कर चुके शिविरार्थी)


शिविरार्थियों के लिए अनिवार्य निर्देश

  1. 20 दिसम्बर 2025, शनिवार सायंकाल तक शिविर स्थल पर पहुँचना आवश्यक।
  2. अपने साथ—
    • बिस्तर
    • मौसमानुकूल वस्त्र
    • भोजन पात्र
    • कॉपी–पेन
    • लाठी अवश्य लाएँ।
  3. भोजन, आवास एवं प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।
  4. शिविर के दौरान बिना अनुमति परिसर से बाहर जाना वर्जित है।
  5. शिविरार्थी की आयु 14 से 30 वर्ष, शिक्षा न्यूनतम 8वीं कक्षा, एवं
    स्वभाव— अनुशासनप्रिय, निर्व्यसनी एवं शाकाहारी हो।
  6. गणवेश अनिवार्य
    • सफेद शर्ट
    • खाकी पेंट
    • सफेद सेन्डो बनियान
    • सफेद मोजे
    • सफेद कपड़े के जूते
  7. पंजीयन शुल्क : ₹100 (अनिवार्य)
  8. कीमती आभूषण, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सामान इत्यादि शिविर में पूर्णतः वर्जित हैं।

विशेष अनुरोध

आर्य वीर दल प्रशिक्षण शिविर—
उत्तम राष्ट्र निर्माण, संस्कारित एवं सक्षम युवाओं के निर्माण का पवित्र उपक्रम है।

आप इस पुण्य कार्य में दान, सहयोग अथवा आर्थिक सहायता देकर सहभागिता निभा सकते हैं।
दान राशि बैंक/ड्राफ्ट/मनीऑर्डर द्वारा भेजी जा सकती है।


निवेदक

  • डॉ. रामकुमार पटेल — संचालक, आर्य वीर दल छ.ग.
  • कपिल शास्त्री — सह-संचालक, आर्य वीर दल छ.ग.
  • डॉ. देवव्रत आर्य — मंत्री, आर्य वीर दल छ.ग.
  • घनश्याम पटेल — जिला संचालक, आर्य वीर दल छ.ग.
  • आचार्य राकेश — संचालक, आर्ष गुरुकुल तुरंगा
  • ईश्वर गुप्ता — संचालक एवं शिविर व्यवस्थापक
  • दुखनाशन आर्य — कोषाध्यक्ष, आर्य वीर दल छ.ग.

प्रशिक्षक गण :
राजेन्द्र आर्य, रुपेन्द्र आर्य, नूतन आर्य एवं संपूर्ण व्यायाम शिक्षक दल


संपर्क सूत्र

📞 8357800058, 9556228159