रजि. नं. 12202268986 | धरा संरक्षण सेवा संस्थान धरा (छ.ग.)
॥ ओ३म् ॥
इन्द्रं वर्धन्तो अप्तुरः कृण्वन्तो विश्वमार्यम्। अपघ्नन्तो अराव्णः ।। — ऋग्वेद 9/63/5
कबीरधाम (छत्तीसगढ़),
धरा संरक्षण सेवा संस्थान द्वारा युवाओं के शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक विकास हेतु “युवक चरित्र निर्माण शिविर” का आयोजन 03 जून से 09 जून 2025 तक किया जा रहा है। शिविर का आयोजन शासकीय माध्यमिक विद्यालय, ग्राम बेंदरची, तहसील बोड़ला, जिला कबीरधाम (छ.ग.) में किया जाएगा।
शिविर की विशेषताएँ
यह शिविर एक समग्र व्यक्तित्व विकास की कार्यशाला होगी, जिसमें निम्नलिखित गतिविधियाँ सम्मिलित रहेंगी—
- योगासन, प्राणायाम, ध्यान
- व्यायाम, कराटे, स्तूप, अग्नि चक्र का अभ्यास
- अस्त्र-शस्त्र जैसे तलवार, भाला चलाने का प्रशिक्षण
- सनातन वैदिक संस्कारों का सजीव अभ्यास एवं जीवनोपयोगी मार्गदर्शन
शिविर नियम
- शिविरार्थियों की आवास व भोजन व्यवस्था संस्था द्वारा की जाएगी।
- प्रतिभागियों की न्यूनतम उम्र 10 वर्ष होनी चाहिए।
- साथ लाने योग्य सामग्री : नहाने-धोने का सामान, कॉपी-पेन, टॉर्च, लाठी, थाली, गिलास आदि।
- गणवेश: काला या नीला लोवर, सफेद टी-शर्ट, सफेद जूता-मोजा।
- कीमती सामान शिविर में लाना वर्जित है।
विशेष आयोजन
- 8 जून 2025 को सायं 4 बजे, कवर्धा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
- 9 जून 2025, शिविर के समापन अवसर पर सुबह 8 बजे से 11 बजे तक11 कुण्डीय सर्वकल्याण महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
- इसमें शिविरार्थियों द्वारा सीखी गई कलाओं का प्रदर्शन
- आमंत्रित विद्वानों व राजनेताओं के प्रेरणास्पद उद्बोधन
- एवं समापन पर सामूहिक भण्डारा होगा।
प्रशिक्षक
कार्तिक आर्य जी, रायगढ़, छत्तीसगढ़
पंजीकरण हेतु संपर्क
9109806543, 7828549286, 7000867256, 7999551942, 9329632783
संरक्षक
आचार्य भीमदेव नैष्ठिक जी,
काशी विश्वनाथ वैदिक गुरुकुल, जिलहरी घाट, ग्राम गयाजीपुर, मंडला (म.प्र.)
आयोजक
धरा संरक्षण सेवा संस्थान,
कवर्धा, जिला कबीरधाम (छ.ग.)
धरा संरक्षण सेवा संस्थान आप सभी युवाओं को इस अद्वितीय शिविर में पंजीयन कर भाग लेने हेतु आमंत्रित करता है। यह अवसर केवल प्रशिक्षण का ही नहीं, बल्कि एक संस्कारशील, शक्तिशाली व चरित्रवान भारत निर्माण की ओर एक ठोस कदम है।
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










