ये हिन्दुस्तानी,हिन्दी न जाने हाये राम !

0
6

ये हिन्दुस्तानी,हिन्दी न जाने हाये राम !

ये हिन्दुस्तानी,
हिन्दी न जाने हाये राम !
अंग्रेजी के दीवाने ।।

येसीयूटी “कट” है तो
पीयूटी “पुट” है इन गोरों की
भाषा के नियम उलट हैं कौन
इनकी भाषा को जाने ।। हाये राम…

ये मामा व फूफा को अंकल बतावे
ये जिन्दा पिता को तो डैड बतावे ।
कौन आये इनको समझाने ।। हाये राम…

ये अपनी ही माता की बिन्दी उतारे
हिन्दी तो विधवा कर दी बिचारी।
लगे इसकी अर्थी उठाने। हाये राम……