मंदसौर के ग्राम बूढ़ा में यज्ञ चिकित्सा एवं प्रशिक्षण शिविर 26 से 28 मई तक

0
117

मंदसौर (म.प्र.)
ईश्वर की असीम कृपा से सम्पूर्ण मानवता के कल्याण हेतु यज्ञ चिकित्सा एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन आगामी 26 से 28 मई 2025 तक मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के समीप ग्राम बूढ़ा में किया जा रहा है। यह आयोजन आय समय 56 की प्रेरणा से संपन्न होगा, जिसका उद्देश्य जनसामान्य को यज्ञ की वैज्ञानिक विधि, स्वास्थ्य लाभ तथा आध्यात्मिक महत्व से परिचित कराना है।

इस तीन दिवसीय विशेष शिविर में भारत के ख्यातिप्राप्त यज्ञ चिकित्सा विशेषज्ञ एवं वैदिक विद्वानों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। शिविर के प्रमुख मार्गदर्शक होंगे:

  • श्रद्धेय स्वामी यज्ञदेव जी, यज्ञ चिकित्सा अनुसंधानकर्ता, पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार
  • डॉ. कमलनारायण जी आर्य, यज्ञ चिकित्सा अनुसंधानकर्ता, रायपुर
  • आचार्य अरुण कुमार जी, दर्शनाचार्य एवं वैदिक विद्वान, मुम्बई

शिविर की प्रमुख विशेषताएँ

  • यज्ञ की दैनिक विधि का प्रत्यक्ष प्रशिक्षण
  • यज्ञ के वैज्ञानिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक महत्व पर चर्चा
  • यज्ञ मंत्रों के शुद्ध उच्चारण का अभ्यास
  • विभिन्न रोगों के उपचार हेतु यज्ञ चिकित्सा पद्धति का प्रशिक्षण
  • यज्ञ से संबंधित शंकाओं का समाधान
  • बाहर से आने वाले प्रतिभागियों के लिए उत्तम आवास व भोजन की व्यवस्था

शिविर शुल्क: ₹1100/- प्रति परिवार (रिफंडेबल)

समय:
प्रातः 7:00 से 9:30 बजे तक
सायं 4:00 से 6:30 बजे तक

विशेष सौजन्य

  • श्री राजीव जी गुलाटी, चेयरमेन, एम.डी.एच. ग्रुप
  • श्री जितेन्द्र जी भाटीया, अध्यक्ष, सर्वे भवन्तु सुखिनः ट्रस्ट, दिल्ली

संपर्क सूत्र

9424897574, 9977481549, 9770215824, 9407424424, 9165505207

निवेदक:
समस्त ग्रामवासी – ग्राम बूढ़ा, तहसील मल्हारगढ़, जिला मंदसौर (म.प्र.) – पिन: 458556

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶