‘यदर्थे क्षत्रियाः सूताः तस्य कालो यमागता’
‘यदर्थे क्षत्रियाः सूताः
तस्य कालो यमागता’
जना करती हैं जिस
दिन के लिए सन्तान मातायें,
मेरे पुत्रों को कह देना
कि वह दिन आ गया, बेटा !
जहाँ में कायरों की भाँति
रोने-गिड़गिड़ाने से,
किसी को हक मिला भी है,
बताओ तो भला बेटा !
सुना है शेरनी एक शेर
जनकर सुख से सोती है,
मुसीबत मैं हूँ जो मैं पाँच
शेरों की हूँ माँ बेटा !










