नारी जागृति एवं सशक्तिकरण शिविर 2025 — आत्मोन्नति की ओर कदम

0
197

नारी जागृति एवं सशक्तिकरण शिविर 2025

आत्मोन्नति की ओर एक श्रेष्ठ कदम

नारी शक्ति के जागरण और सशक्तिकरण हेतु एक विशेष “नारी जागृति एवं सशक्तिकरण शिविर” का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर युवतियों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक तथा आत्मिक उत्थान के लिए सुनहरा अवसर है।

शिविर तिथि:
📅 मंगलवार, 10 जून 2025 सायंकाल से रविवार, 15 जून 2025 प्रातःकाल तक

स्थान:
📍 आत्मोन्नति केंद्र तपोभूमि, भड़ताना, जिला जींद (हरियाणा)


मार्गदर्शन एवं संचालन

  • मुख्य मार्गदर्शिका: आचार्या आर्याशा जी (दर्शनाचार्य, गुरुकुल देवधर, यमुनानगर)
  • सहयोगी अध्यापिकाएं:
    • आर्या दीप्ति जी
    • आर्या वीरांगना रोहिणी जी (व्यायाम शिक्षिका)
    • आर्या प्रीति जी
    • आर्या मीना बेन जी
  • संरक्षिका: माता सत्यवती आर्या जी (रोहतक, हरियाणा)

शिविर का मुख्य उद्देश्य

इस शिविर का उद्देश्य 15 से 32 वर्ष की युवतियों को जीवन के विभिन्न आयामों में जागरूक एवं सशक्त बनाना है।

शिविर में चर्चा के प्रमुख बिंदु

  • मन को शांत व एकाग्र करने के प्रभावी उपाय
  • शाकाहार का महत्व एवं जीवन में उसका प्रभाव
  • आत्म-सुरक्षा के प्रभावशाली उपाय
  • शारीरिक स्वस्थता एवं सौन्दर्य के लिए सरल व्यायाम एवं प्राणायाम का अभ्यास
  • सफल विद्यार्थी जीवन के रहस्य
  • शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और भावनात्मक संतुलन की कला
  • सनातन वैदिक सिद्धांतों का तार्किक विवेचन
  • ध्यान का महत्व और उसका नियमित अभ्यास
  • स्वस्थ जीवन हेतु आयुर्वेदिक सिद्धांत एवं संतुलित खानपान

आवश्यक निर्देश

  • शिविरार्थी 10 जून 2025 सायं 6 बजे तक स्थल पर पहुँच जाएं।
  • संख्या सीमित है, अतः 8 जून 2025 तक पंजीकरण अनिवार्य है।
  • साथ लाने योग्य सामग्री: टॉर्च, लाठी, पानी की बोतल, रुमाल, कॉपी, पेन, साबुन, दंत मंजन आदि।
  • मोबाइल फोन अथवा अन्य कीमती वस्तुओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी शिविरार्थी की स्वयं की होगी।
  • शिविर में भोजन, आवास आदि सुविधाओं हेतु स्वैच्छिक आर्थिक योगदान आवश्यक है।

संपर्क सूत्र

📞

  • +91 70156-88577 (आचार्या आर्याशा जी)
  • +91 93104-44170 (श्री नन्द किशोर अरोड़ा जी)

इस पुण्य प्रयास में सहभागिता कर अपने जीवन को श्रेष्ठ और दिव्य बनाएं।
स्वावलंबी बनो — सशक्त बनो — जागरूक बनो!

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶

.