वक्फ़ (संशोधन) विधेयक के विषय में संसद की जॉइंट पार्लियामेंट कमिटी (JPC) ने जनता से माँगी राय

0
21

आर्य वीर दल दिल्ली प्रदेश (पंजी०)

ARYA VEER DAL DELHI PRADESH

मुख्य कार्यालय: आर्य समाज मिन्टो रोड़, डी.डी.यू. मार्ग, नियर रणजीत सिंह फ्लाईओवर, नई दिल्ली-110002

उपकार्यालय: आर्य समाज बिरला लाइन, कमला नगर,

दिल्ली-110007 दूरभाष: 9990 32 2200, वेबसाइट : www.aryaveerdal.org

ईमेल: aryaveerdaldelhipradesh@gmail.com

सेवा में,

दिनांक :– 5/9/2024

जॉइंट पार्लियामेंट कमिटी (सचिव)

भारतीय संसद

विषय :- वक़्फ़ बोर्ड के विषय में भारतीय संसद ने वक्फ़ (संशोधन) विधेयक 2024 को जॉइंट पार्लियामेंट्री कमिटी (JPC) को भेजे जाने के बाद, इस विषय पर, संसद की जॉइंट पार्लियामेंट कमिटी (JPC) ने जनता से राय माँगी है…! इस हेतु हमारी संस्था की और से विचार प्रस्तुत है…

मान्यवर महोदय, सादर नमस्ते,

भारत के वक़्फ़ बोर्ड के विषय में हमारी राय प्रस्तुत है——

महर्षि दयानंद सरस्वती जी द्वारा स्थापित आर्य समाज व इसका युवा संगठन आर्य वीर दल दिल्ली प्रदेश जो की दिल्ली में अपने हजारो युवा कार्यकर्ताओ के साथ, सनातन वैदिक धर्म की रक्षा, युवाओ में चारितिक निर्माण के लिए कार्य करना, राष्ट्र की एकता, अखंडता, शांति, प्रेम, भाईचारा, बनाये रखने एवं नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के कार्यों को प्राथमिकता से करता है, तथा राष्ट्र को समृद्धशाली व शक्तिशाली बनाने के लिए संकल्पबद्ध है |

आर्य वीर दल दिल्ली प्रदेश सहित पूरे भारत का सार्वदेशिक आर्य वीर दल के लाखो युवा कार्यकर्ता निवेदन पूर्वक आग्रह करते है कि वक़्फ़ बोर्ड के विषय में भारतीय संसद ने वक्फ़ (संशोधन) विधेयक 2024 को, जॉइंट पार्लियामेंट्री कमिटी (JPC) को जो भेजा है। हम इस वक्फ़ (संशोधन) विधेयक 2024, जिसमे 44 आवश्यक व अनिवार्य संशोधन किये गए है, को यथावत पारित कर अधिनियम बनाये जाने का पूर्ण समर्थन करते है।

साथ ही संस्था का समग्र विचार प्रस्तुत है………..

क्योंकि वक्फ कानून वास्तव में पुर्णतः अव्यवहारिक, असंवैधानिक व अन्याय पूर्ण है। तथा भारतीय लोकतंत्र पर भारी कुठाराघात के साथ साथ, भारतीय संस्कृति का पालन करने वाले करोडो लोगो के साथ वक्फ कानून के नाम पर धोखा किया गया है। इसलिए हमारा सम्पूर्ण व समग्र विचार तो यह है की इस वक्फ बोर्ड को पूर्णतः रूप से समाप्त ही कर दिया जाये | जिससे भविष्य में कोई भी अल्पसंख्यक वर्ग, धर्म के नाम पर भारतीय लोकतंत्र व करोडो जन-मानस से खिलवाड़ करने का मोका ही न मिले, और भारतीय संविधान की रक्षा-सुरक्षा हो सके।

भारतीय नागरिक होने के नाते आपसे हम प्रार्थना करते है कि इस तुष्टिकरण नामक वक्फ बोर्ड को समाप्त किया जाये, और, कृपया वक़्फ़ बोर्ड के क़ब्ज़े वाली पूरी भूमि की गंभीर समीक्षा कर वापिस ली जाये | धन्यवाद |

बृहस्पति आर्य, 9990232164 (महामंत्री, आर्य वीर दल दिल्ली प्रदेश)