विश्व विजयी मनु का प्यारा।
विश्व विजयी मनु का प्यारा।
डंडा ऊंचा रहे हमारा ।।
जितना शक्तिशाली डंडा,
उतना ही प्रतिपाली झंडा ।।
झंडे का रखवाला डंडा
बिन डंडे झंडा बेकारा
झंडा ऊंचा रहे हमारा
ऋषि मुनि शास्त्रों की वाणी
पर जिसको हो गई ग्लानि
वह दस्यु पामर अज्ञानी
उंडे ही ने सदा सुधारा
डंडा ऊंचा रहे हमारा
डंडे का कानून निराला
मान रहा सब अदना आला
जिसका पड़े डंडे से पाला
पानी न मांगे दोबारा
डंडा ऊंचा रहे हमारा
इस डंडे के नीचे निश्चय
रहते हैं सब प्राणी निर्भय
मिलकर बोलो डंडे की जय
डंडा पाप विनाशन हारा
डंडा ऊंचा रहे हमारा
जलचर थलचर नभचर सारे
नियंत्रण में डंडे के मारे
डंडे को अपना ले प्यारे
प्रेमी क्यों फिरै मारा-मारा
डंडा ऊंचा रहे हमारा।।










