विचार बदल गये जीवन बदल गया

0
11

विचार बदल गये जीवन बदल गया

विचार बदल गये जीवन बदल गया
जिस पर अंकित भाव थे कलुसित
वह दूषित मन बदल गया।। टेक ।।

मैं हूं एक पतित नारी-तुम्हें खोने ब्रह्मचारी
तुम्हारे पास पधारी, तूने कह कर महतारी
जीवन पासा बदल दिया-उलझन का
प्रश्न बदल गया।।1।।।

मेरी भूलों को सुधारा-भला हो
जग में तुम्हारा मिटा अज्ञान
अंधियारी मुझे भव पार उतारा
तन मन वचन आचरण साधन जीवन
कण-कण बदल गया।।2।।

आज जीवन की ठोकर,
दिला गई सब कुछ खोकर
प्रेमी प्रभु आश्रित होकर
भविष्य के लिये कुछ बोकर
परम धर्म धन संचित करूं
मैं वह दूषित धन बदल गया।।3।।