वेद प्रचार कार्यक्रम फर्रुखाबाद (उ०प्र०)

0
42
वेद प्रचार कार्यक्रम फर्रुखाबाद (उ०प्र०)

मानव जीवन के उत्थान, युवा पीढ़ी के संस्कार और चरित्र निर्माण, तथा वैदिक धर्म संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए आर्य समाज अपने 150वें स्थापना वर्ष को अत्यंत श्रद्धा, प्रेरणा और राष्ट्र सेवा की भावना से मना रहा है। इसी क्रम में आर्य समाज कमालगंज, फर्रुखाबाद (उ. प्र.) के तत्वावधान में एक ३१ दिवसीय वेद प्रचार महाअभियान आयोजित किया जा रहा है।

श्रावणी उपाकर्म पर्व – वेद प्रचार माह

इस विशेष अभियान की शुरुआत 1 अगस्त 2025 से होगी और 31 अगस्त 2025 तक चलेगी। इसे “अंतर्जनपदीय वेद प्रचार कार्यक्रम” के रूप में भी नामित किया गया है, जिसमें विभिन्न जिलों व क्षेत्रों में आर्य विचारों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य समाज में वैदिक आदर्शों की पुनर्स्थापना कर एक सशक्त, नैतिक और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत समाज का निर्माण करना है।

आयोजक – आर्य समाज कमालगंज फर्रुखाबाद उ. प्र.


संयोजक मण्डल

  • आचार्य संदीप आर्य
  • आचार्य सतीश देव
  • रामरहीस आर्य
  • रमेश चंद्र आर्य
  • सुरेशचंद्र बाबा जी
  • घनश्याम आर्य
  • काशीराम जी एड.
  • प्रदीप आर्य
  • आचार्य रामप्रकाश

संपर्क सूत्र

यदि आप इस अभियान से जुड़ना चाहते हैं या कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें:

9935083326, 9198010079, 8924961751, 9415237780

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶