श्रुतानि बृण्वन्तो व्यमायुष्मन्तः सुमेधसः
वेद श्रवण करते हुए हम आयुष्मान् और मेधावी बर्ने
वेद प्रचार समारोह
सोमवार 19-8-2024 से सोमवार 26-8-2024 तक
卐 आमन्त्रण 卐
मान्यवर,
सादर नमस्ते,
वेद, प्रभु प्रदत्त वह दिव्य ज्ञान है जो सृष्टि के आरम्भ में मनुष्य मात्र के सम्पूर्ण विकास के लिये मिला था। संसार में जितनी ज्ञान- विज्ञान, विद्यायें व कलायें हैं वे सब वेदों में कहीं बीज रूप में अथवा कहीं विस्तार से विद्यमान है, जिसे जानने व समझने के लिये हम आपको सपरिवार इस पावन वेद ज्ञान का आकण्ठ आनन्द लेने के लिये सादर आमंत्रित करते हैं एवं इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु तन-मन-धन से आपके सहयोग की अपेक्षा करते हैं।
वैदिक प्रवक्ता, यज्ञ के ब्रह्मा- पं. शिवकुमार शास्त्रीजी (सहारनपुर, उ.प्र.)
भजनोपदेशक – पं सुमित्र अंगिरसजी (सहारनपुर, उ.प्र.)
(वेद प्रचार समारोह का कार्यक्रम)
यज्ञ भजन प्रवचन
सोमवार : 19 अगस्त को सुबह 9.00 से 11.00 तक श्रावणी उपाकर्म यज्ञोपवीत धारण एवं परिवर्तन
मंगलवार : 20 अगस्त से रविवार 25 अगस्त तक प्रतिदिन सायं 5.00 से 8.00 बजे तक
सोमवार : 26 अगस्त को पूर्णाहुति एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी प्रातः 9.00 से 12.00 बजे तक

स्थान: आर्यसमाज दयानन्द भवन, मंगलवारी बाजार, सदर, नागपुर
यजमान बनकर यज्ञ में भाग लेने के लिये आर्य समाज दयानन्द भवन सदर के पदाधिकारियों से उनके मोबाइल फोन पर संपर्क करें










