वेद प्रचार समारोह एवं द्वितीय वार्षिकोत्सव
आर्य समाज, अंसल सुशान्त सिटी, वेद व्यासपुरी, मेरठ
गुरु विरचा मल जी दण्डी
महर्षि दयानन्द सरस्वती
सम्मानित महोदय / महोदया,
बड़े हर्ष का विषय है कि गत वर्ष की भाँति आर्य समाज अंसल सुशान्त सिटी अपना द्वितीय वार्षिकोत्सव एवं वेद प्रचार समारोह अत्यन्त हर्षोल्लास के साथ मना रहा है।
इस पावन अवसर पर आर्य जगत के सुप्रसिद्ध विद्वान आचार्य सोमदेव जी (राजस्थान) द्वारा वैदिक ज्ञान की गंगा प्रवाहित होगी तथा प्रसिद्ध भजनोपदेशक पं० कुलदीप आर्य जी (बिजनौर) के राष्ट्रभावना से ओत-प्रोत भजनों का रसास्वादन सभी को मिलेगा।
विशेष सानिध्य :
इस समारोह में सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के माननीय प्रधान पूज्य स्वामी आर्यवेश जी, योग ऋषि परम पूज्य स्वामी कर्मवीर जी, तथा आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के पूर्व उप-प्रधान, ओजस्वी वक्ता पं० विरेन्द्र रत्नम् जी का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
सभी धर्मप्रेमी सज्जनों से विनम्र अनुरोध है कि आप सपरिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित कार्यक्रमानुसार सम्मिलित होकर वैदिक ज्ञान-गंगा में अवगाहन करें और अपने जीवन को अधिक पवित्र, प्रेरणादायी तथा उत्कर्ष की ओर उन्मुख करें।
कार्यक्रम स्थल :
सेंट्रल पार्क, गोल चक्कर, अंसल सुशान्त सिटी, सेक्टर-3, मेरठ
कार्यक्रम
सोमवार, 1 दिसम्बर 2025
समय : दोपहर 02:30 से 06:30 बजे तक
• यज्ञ, भजन, प्रवचन
• विषय : ईश्वर का स्वरूप एवं वैदिक उपासना पद्धति
• अध्यक्षीय उद्बोधन एवं आशीर्वचन : योग ऋषि स्वामी कर्मवीर जी
• तत्पश्चात् भोजन-प्रसाद
मंगलवार, 2 दिसम्बर 2025
समय : दोपहर 02:30 से 06:30 बजे तक
• यज्ञ, भजन, प्रवचन
• विषय : वैदिक शिक्षा एवं संस्कार
• अध्यक्षीय उद्बोधन एवं आशीर्वचन : पं० विरेन्द्र रत्नम् जी
• तत्पश्चात् भोजन-प्रसाद
बुधवार, 3 दिसम्बर 2025
समय : दोपहर 02:30 से 06:30 बजे तक
• यज्ञ, भजन, प्रवचन
• विषय : राष्ट्र निर्माण में आर्य समाज की भूमिका
• अध्यक्षीय उद्बोधन एवं आशीर्वचन : पूज्य स्वामी आर्यवेश जी
• तत्पश्चात् भोजन-प्रसाद
निवेदक
तेजपाल सिंह तोमर (प्रधान) — मो. 9410054477
ऋषिपाल आर्य (मंत्री) — मो. 7011495203
राजन (कोषाध्यक्ष) — मो. 9639720800
संयोजन समिति
अमन सिंह (संरक्षक), जगत सिंह दौसा, सुभाष लौहरी, डॉ० सत्यबन्धु, सुन्दर सिंह राणा, शिवम्, प्रमोद सिंघल,
ए० के० अग्रवाल (रि. जज), राजेन्द्र दौसा, एस० पी० यादव, एन० पी० सिंह, विक्रम सिंह तोमर, मोनू घाट वाले,
सुमन लौहरी, सुशीला देवी, उमेश दौसा, डॉ० अनिता, कविता आर्या, अनिता राजन,
डॉ० बिन्दू वैश्य, मन्यू चौधरी, शिव कुमार आर्य, राजेश उपाध्याय
वैदिक संदेश
सामवेद :
“जीवन को सफल बनाने हेतु नित्य यज्ञ करें, क्योंकि यज्ञ ही श्रेष्ठतम कर्म है।”
अथर्ववेद :
“यज्ञ एवं सत्कर्मों से ही व्यक्ति, समाज और राष्ट्र का कल्याण संभव है।”
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










