आपको जानकर अति हर्ष होगा कि आर्य समाज माडल टाऊन पानीपत के तत्वावधान में वैदिक उपदेशक संस्थान का उद्घाटन 11 अगस्त को समारोह पूर्वक होने जा रहा है। युवा शक्ति के पास यह एक स्वर्णिम अवसर है वेद प्रचार के लिए जीवन समर्पण करने का । यह संस्थान सर्वदा निःशुल्क रहेगा। जो युवा वेद प्रचार में अपना जीवन देना चाहते हैं वो इस संस्थान में प्रवेश लेकर महर्षि दयानन्द जी के ऋण से उऋण होने का प्रयास करें। स्थान सीमित हैं। केवल 10 युवकों को ही प्रवेश मिलेगा। चरित्रवान् तथा शुद्ध आहारी को प्राथमिकता दी जाएगी। विशुद्ध रूप से वैदिक संस्कार एवं ज्ञान दिया जाएगा। बह्मचर्य का पालन अनिवार्य एवं आवश्यक होगा। 10वीं, 11वीं और 12वीं उत्तीर्ण युवाओं को प्रवेश दिया जाएगा। सत्र 11 अगस्त 2024 से आरम्भ हो रहा है। शीघ्रातिशीघ्र प्रवेश लें। यह पाठ्यक्रम दो वर्ष का रहेगा। अन्तिम वर्ष उपदेशक का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इच्छुक युवक कृपया निम्न अंकों पर सम्पर्क करें।
विशेष : संस्थान पूर्ण रूप से आवासीय एवं निःशुल्क होगा।

आचार्य राजकुमार शर्मा
(प्राचार्य संस्थान)
9416333226
पं. नन्द किशोर जी शास्त्री
8950152484










