वेद प्रचार सप्ताह का आयोजन : छतरपुर (मध्य प्रदेश)

0
46

आर्य समाज महाराजपुर, छतरपुर (म.प्र.) द्वारा वेद प्रचार सप्ताह 2025 का आयोजन – वैदिक धर्म का उत्सव

छतरपुर, मध्यप्रदेश |
आर्य समाज महाराजपुर, जिला छतरपुर (म.प्र.) द्वारा वैदिक धर्म के प्रचार-प्रसार और वेदों की दिव्यता को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से वेद प्रचार सप्ताह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह सप्ताह श्रावणी पूर्णिमा (शनिवार, 09 अगस्त 2025) से आरंभ होकर भाद्रपद पूर्णिमा (रविवार, 24 अगस्त 2025) तक विभिन्न स्थानों पर समारोहपूर्वक मनाया जाएगा।


श्रावणी पर्व का वैदिक महत्व

श्रावणी पर्व वैदिक संस्कृति का प्राचीनतम त्योहार है, जो ईश्वर की वाणी – वेद के स्वाध्याय, प्रचार और यज्ञोपवीत धारण कर आर्य संस्कृति को अपनाने का प्रेरणादायक अवसर है। इस अवसर पर आर्य समाज का प्रत्येक सदस्य समाज में जाकर वैदिक धर्म अपनाने की प्रेरणा देगा, लोगों को यज्ञोपवीत धारण कर आर्य बनाने का संकल्प लेगा।


कार्यक्रम का विस्तृत विवरण

क्रमांकदिनांकदिनस्थानसमय
109.08.2025शनिवारआर्य समाज, महाराजपुरसुबह 09:00 बजे
210.08.2025रविवारआर्य समाज, राजनगरदोपहर 03:00 बजे
311.08.2025सोमवारआर्य समाज, छतरपुरसुबह 09:30 बजे
412.08.2025मंगलवारमाता मंदिर, गौरारीसुबह 08:00 बजे
513.08.2025बुधवारआर्य समाज, लवकुशनगरदोपहर 03:00 बजे
614.08.2025गुरुवारस्वामी प्रणवानंद उ.मा. विद्यालय, डुमरादोपहर 02:00 बजे
715.08.2025शुक्रवारनगरया मुहाल, कुस्मासायं 04:00 बजे
816.08.2025शनिवारआर्य समाज, महाराजपुरसुबह 09:00 बजे
917.08.2025रविवारआर्य समाज, महोबादोपहर 11:00 बजे
1024.08.2025रविवारडॉ. हरेन्द्र मिश्रा जी, गढ़ी मलहरासुबह 10:00 बजे

सभी आर्य बंधुओं से अनुरोध

आपसे सादर निवेदन है कि अपने-अपने क्षेत्र में आयोजित वेद प्रचार सप्ताह के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर वेद प्रचार का कार्य सफल बनाएं। यह एक महत्त्वपूर्ण अवसर है वैदिक जीवन दर्शन को समाज के समक्ष प्रस्तुत करने का।


विशेष सूचना

कार्यक्रम में समय व स्थान में परिवर्तन का अधिकार आयोजन समिति के प्रधान / मंत्री को सुरक्षित रहेगा।


संयोजन समिति

  • प्रधान: उमेश आर्य – 📞 8982561737
  • मंत्री (प्रदेश): जयनारायण आर्य – 📞 8435770208
  • मंत्री (स्थानीय): सूर्य सेन आर्य – 📞 9977901288

अंतरंग सदस्य-

लखनलाल आर्य, अजय अमर आर्य, शंकरलाल आर्य, मुन्नालाल आर्य, चितरंजन आर्य, जगदीश प्रसाद आर्य, सीताराम आर्य, दयाराम आर्य, सत्यप्रकाश आर्य

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶