आर्य समाज आगरा नगर, फ्रीगंज द्वारा आर्य समाज की स्थापना के 151वें वर्ष के पावन अवसर पर एक भव्य वेद प्रचार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन योगीराज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में 13 अगस्त से 16 अगस्त 2025 तक विभिन्न स्थानों पर संपन्न होगा।
इस चार दिवसीय धार्मिक आयोजन का उद्देश्य वैदिक संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना, समाज में धार्मिक जागरूकता फैलाना और ऋषियों की ज्ञान परंपरा को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध वैदिक विद्वानों और भजनोपदेशकों को आमंत्रित किया गया है।
आमंत्रित वैदिक विद्वान एवं भजनोपदेशक
- आचार्य वीरेन्द्र शास्त्री, सुप्रसिद्ध वैदिक प्रवर्तक एवं उपदेशक, सहारनपुर
- श्री संदीप आर्य, अंतर्राष्ट्रीय भजनोपदेशक, मेरठ
- आचार्य विश्वेन्दार्यः शास्त्री, पुरोहित, आर्य समाज बल्केश्वर, आगरा
कार्यक्रम का विस्तृत विवरण
13 अगस्त, बुधवार (भाद्रपद कृष्ण पक्ष चतुर्थी/पंचमी)
- प्रातः 7:30 से 10:00 बजे: यज्ञ, भजन, प्रवचन एवं ऋषि प्रसाद
- सायं 7:00 से 9:30 बजे: भजन, प्रवचन एवं ऋषि लंगर
स्थान: आर्य समाज आगरा नगर, फ्रीगंज
14 अगस्त, गुरुवार (षष्ठी)
- प्रातः 7:30 से 10:00 बजे: यज्ञ, भजन, प्रवचन एवं ऋषि प्रसाद
- सायं 7:00 से 9:30 बजे: भजन, प्रवचन एवं ऋषि लंगर
- स्थान: आर्य समाज आगरा नगर, फ्रीगंज
15 अगस्त, शुक्रवार (सप्तमी)
- प्रातः 7:30 से 11:30 बजे: यज्ञ, भजन, प्रवचन, ध्वजारोहण एवं छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम
स्थान: श्री केदारनाथ सेकसरिया आर्य कन्या इंटर कॉलेज, आगरा - सायं 7:00 से 9:30 बजे: भजन, प्रवचन एवं ऋषि लंगर
स्थान: आर्य समाज आगरा नगर, फ्रीगंज
16 अगस्त, शनिवार (अष्टमी)
- प्रातः 7:30 से 12:00 बजे तक: यज्ञ, भजन, प्रवचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं समापन, ऋषि लंगर
स्थान: आर्य समाज आगरा नगर, फ्रीगंज
विशेष आह्वान
कार्यक्रम समिति की ओर से समस्त आर्यजनों, श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से आग्रह किया गया है कि वे अपने परिवार, मित्रों एवं इष्ट जनों के साथ कार्यक्रम में पधारकर वेद प्रचार का यह पवित्र अवसर और धर्म लाभ प्राप्त करें।
आयोजक मंडल
- बृजराज सिंह परमार (एडवोकेट) – प्रधान
- ज्ञान प्रकाश गुप्ता – उपप्रधान
- सुरेश बाबू शर्मा (एडवोकेट) – मंत्री
- मान सिंह परमार (एडवोकेट) – कोषाध्यक्ष
- ललित मोहन दुबे – प्रबंधक, श्री केदारनाथ सेकसरिया आर्य कन्या इंटर कॉलेज
- अभिषेक झा – मंत्री, श्रीमद्दयानन्द अनायालय
- प्रदीप सारस्वत, रमन तिवारी, रमेश यादव, गौरव परमार, विकास सिंघल
- महिला समिति की ओर से: श्रीमती राजकुमारी सिंघल, आशा गुप्ता, ऊषा झा एवं अन्य सभी कार्यकारिणी सदस्य
संपर्क सूत्र
9837209145, 9761759121, 9756921691, 9760593680, 7417100980
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










