आप सभी को जानकर हर्ष का अनुभव होगा कि आपके अपने वानप्रस्थ साधक आश्रम, आर्यवन, रोजड में वानप्रस्थ संस्कार हेतु एक आयोजन सोमवार 05/08/2024 को प्रातः 8 बजे से निश्चित किया गया है। इस वैदिक संस्कार के पश्चात् आधिकारिक वानप्रस्थी बन जाते हैं । संस्कार व्यक्ति को संकल्पित करते हैं व कर्तव्य का स्मरण भी कराते हैं।
विषय – वानप्रस्थ संस्कार
05/08/2024 को श्रीमान् मनसुख भाई व उनकी श्रीमती हंसादेवी जी अपने गृहस्थ काल को पूर्ण कर वानप्रस्थ दीक्षा से दीक्षित होने जा रहे हैं । आदरणीय मुनि सत्यजित् जी उन्हें दीक्षा प्रदान करेंगे व साथ ही स्वामी विष्वङ् जी के शुभ आशीर्वचन भी प्राप्त होंगे । अन्य अनेक विद्वानों, अतिथियों तथा ब्रह्मचारियों की उपस्थिति में उनकआशीर्वचनों से कृतार्थ होंगे, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन भी प्राप्त करेंगे । इस दीक्षा में आप सभी को भी सादर आमंत्रण है ।
प्रीतिभोज 11.45 से 1 बजे तक।

निवेदक पुत्र
आचार्य कश्यप, आचार्य अभय, आचार्य रमण एवं परिवार।










