वैज्ञानिकों की महान खोज: सर्वश्रेष्ठ आहार-शाकाहार

0
66
  • ‘शाक’ शब्द संस्कृत की ‘शक्’ धातु से बना है, जिसका अर्थ है- योग्य होना, समर्थ होना, सहज करना। शक् धातु से शक्नोति इत्यादि शब्द बने हैं। शाक शब्द का अर्थ है- बल, पराक्रम, शक्ति एवं शक्त के मायने हैं योग्य, लायक, ताकतवर। इस तरह शाकाहार का वाच्यार्थ हुआ ऐसा आहार जो मनुष्य की योग्यताओं का विकास करें और उसे बलशाली तथा पराक्रमी बनाये।

शाकाहार हमारी प्रकृति पर डालता है गहरा असर

  • वेजीटेरियन शब्द लेटिन भाषा के ‘वेजीटस’ शब्द से जन्मा हैं, जिसका अर्थ है स्वस्थ, समग्र, समर्थ, विश्वस्त, ठोस परिपक्व, जीवन्त, ताजा। फ्रांसीसी का ‘वेजीटेबिल’ शब्द का अर्थ है जीवन-संचारक, अंत जीवन से भरपूर।
  • महान् वैज्ञानिक अल्बर्ट आइन्सटाईन विशुद्ध शाकाहारी थे वे कहा करते थे कि शाकाहार की हमारी प्रकृति पर गहरा प्रभाव पड़ता है।
  • सन् 1945 में रसायन शास्त्र विषयक नोबल पुरस्कार से सम्मानित डा. अर्तुरी वर्तनेन (हेलिंस्की, फिनलैंड में जैव रासायनिक शोध संस्थान के निर्देशक) ने कहा है कि दुग्ध शाकाहारियों का फल, साग-सब्जी, दाल, वसा, न्यूनित दूध आदि से तमाम आवश्यक पोषक तत्व सहज ही मिल सकते हैं।
  • अमेरिका फूड एंड न्यूट्रीशन बोर्ड की नेशनल रिसर्च कौंसिल ने साफ कहा है कि अधिकांश पोषण विज्ञानी इस तथ्य से सहमत हैं कि यदि शाकाहार को यथोचित संयोजन किया जाए तो वह स्वयं में सम्पूर्ण/पर्याप्त आहार है। दुनिया के प्रायः सभी मुल्कों में शुद्ध शाकाहारियों ने अपना स्वास्थ्य उत्तम प्रकार से बनाये रखा है।
  • एक वैज्ञानिक खोज ने यह सिद्ध कर दिया है कि ‘शाकाहार में मांस से पांच गुणा अधिक शक्ति है’- ओरियन्टल वॉच्मेन पूना पृ.35।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका में डेढ़ करोड़ शाकाहारी लोग 1999 तक हो चुके थे। गेलप पोल अनुमान के अनुसार यू.के. में हर हफ्ते 3 हजार लोग शाकाहारी बन जाते हैं। जिनकी संख्या करोड़ो मे पहुँच चुकी है।
  • शाकाहारियों का अच्छा स्वास्थ्य उनके आहार का परिणाम है यह विचार बर्लिन वेजीटेरियन स्टडी की जांच पड़ताल का है। जर्मन स्वास्थ्य दफ्तर के सामाजिक औषध और महामारी विज्ञान संस्थान ने 1985 में उपर्युक्त अध्ययन शुरू किया था। अध्ययन के अनुसार शाकाहारियों का संतुलित स्वास्थ्य उसके मांस मछली आदि न खाने और मोटे रेशे वाले तथा कम कोलेस्टेरोल वाले अन्न उत्पादनो के सेवन करने का परिणाम है।
  • वीगन (शुद्ध शाकाहारी) जीवन शैली को एक वाक्य में परिभाषित करते हुऐ क्रूएल्टी फ्री गाइड टू लन्दन के संपादक स्लेक्स बुर्क ने कहा है कि “एक शाकाहारी न तो किसी जन्तु के किसी अन्तर्वर्ती भीतरी भाग को खाता है और न ही उसके किसी बाहरी भाग को ओढ़ता-पहनता है।”