वैदिक ज्ञान विज्ञान संस्थान आगरा वार्षिक समारोह
वैदिक ज्ञान विज्ञान संस्थान आगरामहर्षि दयानन्द सरस्वतीवार्षिक समारोहसोमवार, 8 अप्रेल 2024 (अमावस्या, चैत्र कृष्ण पक्ष वि० सं० २०८०) यज्ञ, भजन एवं प्रवचन- प्रातः 8:00 बजे से 12:00 बजे तक।
कार्यक्रम स्थल
आर्य समाज नगर, महर्षि दयानन्द मार्ग, फ्रीगंज, आगरा
प्रवचन :- आचार्य रवि शंकर जी, बयाना, भरतपुर
भजनोपदेशक :- महाशय लाखन सिंह आर्य, मथुरा
यजमान :- श्री प्रसून गुप्ता-श्रीमती मानसी गुप्ता, श्री शोभित गुप्ता-श्रीमती ऋतु गुप्ता, श्री समर्थ सिंघल श्रीमती मृदुषी सिंघल।
मुख्य अतिथि:- श्री प्रभात कृष्ण अरोड़ा, अधिवक्ता, समाज सेवी, आगरा
विशिष्ट सहयोगीः- श्री बृजराज सिंह परमार, प्रधान, आर्य समाज नगर, फ्रीगंज, आगरा
श्री मुरारी प्रसाद अग्रवाल, समाज सेवी, आगरा।
-:सम्मान :-
आर्य विद्वत् सम्मान :- श्री उमेश चन्द्र कुलश्रेष्ठ, वैदिक प्रवक्ता, आगरा।
आर्य नेतृत्व सम्मान – श्री प्रमोद कुमार जिंदल, आगरा।
आर्य उदारमना सम्मान- श्री बाबू रोशन लाल गुप्ता, आगरा।
आर्य समर्पण सम्मान- श्री रामपाल सिंह आर्य आगरा।
श्रावणी वेद प्रचार, पूर्णिमा, अमावस्या कार्यक्रमों के आयोजकों एवं संस्थान द्वारा संचालित रक्तदान सेवा समिति के शिविरों में रक्तदान करने वाले महानुभावों का सम्मानसंरक्षिका महिला मण्डल :- श्रीमती पुष्पलता गुप्ता एवं श्रीमती कान्ता बंसल ।
-:संरक्षक मण्डल :-
श्री दाऊदयाल सिंह पौरूष, श्री गोपाल प्रसाद अग्रवाल, श्री बुद्धसेन आर्य, श्री वीरेन्द्र कनवर, श्री प्रभात अग्रवाल।
-:निवेदक :-
अध्यक्ष :- मंजु गुप्ता
संयोजिका :- नीरजा साहनी
सचिव :- के. बी. शर्मा
कोषाध्यक्ष:- संतोष छाबड़ा
सम्पर्क सूत्र- 8077130797, 6395326684, 9412811119

वैदिक ज्ञान विज्ञान संस्थान आगरा
कार्यालय: बी-41, प्रतीक एंजल संग्रहालय, कमला नगर, आगरा-282005 मो.: 9412811119, 6395326684 ई-मेल: vaidikgvs@gmail.com
परिचय-
चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा विक्रमी संवत् 2071 दिन सोमवार (31 मार्च 2014) को आचार्य विश्वेन्द्रार्य द्वारा कमला नगर आगरा में वैदिक ज्ञान विज्ञान संस्थान की स्थापना हुई। स्थापना के समय संस्थापक सदस्य श्री हरिप्रसाद भारद्वाज संरक्षक, श्री संतोष कुमार आचार्य प्रधान, श्रीमती विद्या गुप्ता सचिव, श्री के. बी. शर्मा कोषाध्यक्ष तथा श्री राम प्रकाश गुप्ता, श्री अनुभव शर्मा, श्रीमती रानी आर्या, श्री धर्मवीर जी एवं श्री सुमित जी कार्यकारिणी सदस्य बने ।
उद्देश्य-
• वैदिक धर्म, दर्शन, शिक्षा, साहित्य, सिद्धांत, संस्कृति, सभ्यता, ज्ञान-विज्ञान, यज्ञ, योग, आयुर्वेद चिकित्सा आदि अनेकों प्रकार की कक्षाओं, चर्चाओं, सेमिनारों, शिविरों, व्याख्यान मालाओं, कथा-प्रवचनों, पारिवारिक सत्संगों, परीक्षाओं आदि विभिन्न प्रकार के माध्यमों द्वारा सर्वत्र प्रचार और प्रसार करना।
स्वस्थ, समर्थ व शक्तिशाली राष्ट्र निर्माण के लिए विधेयात्मक, सृजनात्मक जीवन निर्माण के लिए, चरित्रवान, संस्कारवान, उत्तम संतानों के निर्माण के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करना एवं सरल सुबोध ज्ञानवर्धक उच्च कोटि के साहित्य का प्रकाशन करना।
पारिवारिक, सामाजिक, राष्ट्रीय एवं वैश्विक आदि सभी प्रकार की समस्याओं विसंगतियों, कुरीतियों, अंधविश्वासों, पाखंड आदि को समाप्त कर परिवार, समाज, राष्ट्र और संपूर्ण विश्व में सुख-शांति-प्रेम और निर्भीकता की स्थापना करना संस्थान का उद्देश्य है।
संचालित प्रकल्प-
श्रावणी वेद प्रचार माह प्रतिवर्ष। अमावस्या-पूर्णिमा सत्संग।
वृक्षारोपण प्रतिवर्ष । रक्तदान शिविर प्रतिवर्ष। वैदिक साहित्य प्रकाशन एवं वितरण। वैवाहिक सेवा (वैदिक मैरिज ब्यूरो)।
धर्म शिक्षा, संस्कार शिक्षा, नैतिक शिक्षा एवं चरित्र निर्माण शिक्षा की कक्षाओं का समय-समय पर आयोजन।
यज्ञ व संस्कार प्रशिक्षण। वार्षिक कालदर्शक (कैलेंडर) प्रतिवर्ष।
वैदिक वाचनालय व पुस्तकालय। गुरुकुल, गौशाला अनाथालय निर्धन छात्र-छात्रा, असहाय, अनाथों की सहायता।
गौ, कृषि आदि रक्षण कार्य । वैदिक संस्कारों एवं मांगलिक अवसरों पर वैदिक यज्ञ, सत्संग कराने की व्यवस्था। वैदिक प्रचार वाहन संचालन।
आर्य विद्वत सम्मान, आर्य नेतृत्व सम्मान, आर्य उदारमना सम्मान तथा आर्य समर्पण सम्मान प्रतिवर्ष प्रदान करना ।
– संचालित समितियां –
वैदिक सत्संग समिति, प्रभारी – श्री रामपाल सिंह
वैदिक वैवाहिक सेवा समिति, प्रभारी – श्रीमती विद्या गुप्ता
वैदिक साहित्य समिति, प्रभारी – श्री प्रभात कुमार माहेश्वरी
वैदिक रक्तदान सेवा समिति, प्रभारी – श्रीमती निशा जिंदल
वैदिक सेवा सहायता समिति, प्रभारी – श्री गिरीश चन्द्र गुप्ता
वैदिक आरोग्य सेवा समिति, प्रभारी – श्रीमती मीरा मनोज सिंह
वैदिक पुस्तकालय-वाचनालय समिति, प्रभारी – श्री लोकेश गौतम
प्रकृति एवं गौ कृषि आदि रक्षिणी समिति, प्रभारी – श्री प्रदीप कुमार गुप्ता










