वैदिक गुरुकुलीय शास्त्रीय प्रतिस्पर्धा का आयोजन : ओड़िशा

0
32

गुरुकुल हरिपुर के सोलहवें वार्षिक महोत्सव के पावन अवसर पर

ओड़िशा राज्यस्तरीय वेद पाठशाला एवं वैदिक गुरुकुलीय शास्त्रीय प्रतिस्पर्धा

दिनांक : 24 जनवरी 2026
दिन : शनिवार

पुरस्कार वितरण समारोह :
गुरुकुल हरिपुर के 16वें वार्षिक महोत्सव के समापन अवसर पर
दिनांक : 26 जनवरी 2026

ओड़िशा राज्यस्तरीय वैदिक गुरुकुलीय शास्त्रीय प्रतिस्पर्धा

वैदिक शिक्षा, संस्कृत शास्त्र एवं गुरुकुलीय परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु ओड़िशा राज्यस्तरीय वैदिक गुरुकुलीय शास्त्रीय प्रतिस्पर्धा का आयोजन गुरुकुल हरिपुर में दिनांक: 24 जनवरी 2026 को किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में ओड़िशा राज्य के विभिन्न वैदिक गुरुकुलों, आश्रमों एवं शिक्षण संस्थानों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को अपनी शास्त्रीय प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुअवसर प्रदान किया जाएगा।

प्रतियोगिता में सहभागिता हेतु 30.12.2025 तक पंजीकरण अनिवार्य है।
इच्छुक प्रतिभागी नीचे दिए गए Google Form लिंक के माध्यम से अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें।

पंजीकरण हेतु नीचे दिए गए Google Form लिंक पर क्लिक करें।


प्रतिस्पर्धा का उद्देश्य

प्रतिस्पर्धा का उद्देश्य शास्त्रीय प्रतिभा का विकास, शास्त्रों के अध्ययन एवं ज्ञान का प्रचार-प्रसार छात्रों में भाषा और शास्त्रों के प्रति रुचि व सम्मान, आत्मविश्वास, अनुशासन एवं अध्ययनशीलता के विकास तथा नवीन व प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पहचान, परस्पर भाव-विचार आदान-प्रदान करने के उद्देश्य से इस प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया जा है।


कण्ठाग्र ग्रन्थ : प्रतिस्पर्धा विवरण एवं पुरस्कार राशि

क्रमकण्ठाग्र ग्रन्थप्रतिस्पर्धा विवरण पुरस्कार राशि
1अष्टाध्यायीप्रथमा से शास्त्री श्रेणीप्रथम पुरस्कार ₹5,000
द्वितीय पुरस्कार ₹4,000
तृतीय पुरस्कार ₹3,000
2धातुपाठप्रथमा से शास्त्री श्रेणीप्रथम पुरस्कार ₹4,000
द्वितीय पुरस्कार ₹3,000
तृतीय पुरस्कार ₹2,000
3उणादिकोष एवं लिङ्गानुशासनप्रथमा से शास्त्री श्रेणीप्रथम पुरस्कार ₹3,000
द्वितीय पुरस्कार ₹25,00
तृतीय पुरस्कार ₹2,000
4श्रीमद् भागवद् गीता (केवल द्वितीय अध्याय)प्रथमा से शास्त्री श्रेणीप्रथम पुरस्कार ₹21,00
द्वितीय पुरस्कार ₹ 1,500
तृतीय पुरस्कार ₹1,000
5संस्कृत भाषणम् (1)“भवभयहारिणी गुरुकुल शिक्षा प्रणाली”शास्त्री श्रेणीप्रथम पुरस्कार ₹2,000
द्वितीय पुरस्कार ₹ 1,500
तृतीय पुरस्कार ₹1,000
6संस्कृत भाषणम् (2)“गुरुकुल की आवश्यकता”पूर्वमध्यमा, उत्तरमध्यमा श्रेणीप्रथम पुरस्कार ₹1,500
द्वितीय पुरस्कार ₹1,000
तृतीय पुरस्कार ₹7,00
7श्लोक कण्ठस्थीकरण एवं उच्चारणश्री भर्तृहरि कृत नीतिशतकम् (श्लोक 1–20)प्रथमा श्रेणीप्रथम पुरस्कार ₹1,100
द्वितीय पुरस्कार ₹8,00
तृतीय पुरस्कार ₹5,00
8रस प्रश्न (प्रश्न मंच)व्याकरण (कारक प्रकरण), योगदर्शन, महर्षि दयानन्द की जीवनी, आर्य समाज वैदिक धर्म प्रश्नोत्तरी एवं सामान्य ज्ञानएक संस्था से तीन छात्रों का दल भाग ले सकता है।प्रथम पुरस्कार ₹3,100
द्वितीय पुरस्कार ₹2,500
तृतीय पुरस्कार ₹2,000

नियम व चयन प्रक्रिया

1- यह प्रतिस्पर्धा केवल ओड़िशा राज्य में संचालित वेद पाठशालाओं व गुरुकुलों के लिए है। अन्य राज्यों के गुरुकुलों व वेद पाठशालाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्रा प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग नहीं ले सकते।

2- सम्पूर्ण शास्त्र कण्ठाग्र प्रतियोगिता में प्रत्येक पुरस्कार के लिए एक वेद पाठशाला व एक गुरुकुल से प्रथमा से शास्त्री कक्षा में अध्ययनरत अधिकतम तीन छात्र-छात्राएँ भाग ले सकते हैं। रस प्रश्ना (प्रश्न मञ्च) एक संस्था से कोई दो छात्र ही भाग ले सकते हैं।

3- कण्ठस्थीकरण का परीक्षण दो चरणों में किया जाएगा अ) लिखित, आ) मौखिक अ) लिखित क्रमानुसार शुद्ध लेखन 50 अंक, आ) मौखिक- कण्ठस्थीकरण 50 अंक, शुद्धोच्चारण 30 अंक, लय/प्रवाह 20 अंक कुल 100 अंक ।

4- संस्कृत भाषणम् 1-2 व श्लोक कण्ठस्थीकरण एवं उच्चारण में एक गुरुकुल या वैदिक पाठशाला से दो छात्र-छात्रा प्रतिस्पर्धी हो सकेंगे। संस्कृतभाषणम् (1) विषय प्रस्तुति हेतु 5 से 7 मिनट निर्धारित किये गये हैं, 5 मिनट की समाप्ति पर प्रथम अर्ध संकेत किया जाएगा तथा 7 मिनट की समाप्ति पर पूर्ण संकेत किया जाएगा। विषय प्रस्तुति में कम या अधिक समय होने पर अंक काटे जायेंगे।

संस्कृतभाषणम् (2), विषय प्रस्तुति के लिए 4 से 5 मिनट निश्चित किये गये हैं, 4 मिनट की समाप्ति पर प्रथम अर्ध संकेत किया जाएगा तथा 5 मिनट की समाप्ति पर पूर्ण संकेत किया जाएगा। विषय प्रस्तुति में कम या अधिक समय होने पर अंक काटे जायेंगे।

प्रतिस्पर्धा विषय प्रस्तुति-25, शुद्धोच्चारण-15, प्रवाह, भावभंगीमा एवं लय-10 इस प्रकार कुल-50 अंक होंगे।

5- प्रतिभागियों को आचार्यों के द्वारा स्वीकृति पत्र लाना अनिवार्य होगा।

6- प्रतिस्पर्धा आवेदन प्रपत्र 9438381611 नम्बर पर स्केन करके व्हाट्सएप करना होगा ।

7- परीक्षण उपरान्त प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजयी छात्रों को पुरस्कार राशि के साथ प्रमाण पत्र, आर्षग्रन्थ एवं वस्त्र आदि प्रदान किये जायेंगे।

8- चयन प्रक्रिया में तत्काल आवश्यकता अनुसार नियमों में परिवर्तन संयोजक एवं निर्णायकों के अधीन होगा।

9- निर्णायकों का निर्णय सर्वमान्य एवं स्वीकार्य होगा।

10- सभी प्रतिस्पर्धाओं में विषय का कण्ठस्थीकरण अनिवार्य है। किसी भी प्रकार से लिखित सामग्री का वाचन निषेध है। नियम की अवमानना होने की स्थिति में प्रतिभागिता स्वतः निरस्त हो जायेगी।

विशेष जानकारी हेतु 9438381611 पर सम्पर्क कर सकते हैं।


प्रतिभागियों हेतु आवश्यक सूचना

  • प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाले प्रतिभागी को 30 दिसम्बर तक पंजीयन करना अनिवार्य होगा।
  • प्रतिभागी को 23 जनवरी सायंकाल अथवा 24 जनवरी प्रातः 8 बजे तक प्रतियोगिता स्थल गुरुकुल हरिपुर पहुँचना होगा एवं पुरस्कार वितरण समारोह के बाद जाना होगा।
  • प्रतिभागियों एवं उनके मार्गदर्शकों का भोजन एवं निवास आदि की व्यवस्था गुरुकुल की ओर से होगी। ठण्ड से सुरक्षा हेतु गरम वस्त्र स्वयं को लाना होगा।
  • प्रतियोगियों को यात्रा व्यय के रूप में द्वितीय शयनयान श्रेणी का किराया या सामान्य बस किराया दिया जाएगा। (तत्काल आरक्षण या किसी वैकल्पिक शुल्क का भुगतान नहीं किया जाएगा।) प्रतियोगियों के साथ आने वाले एक मार्गदर्शक/शिक्षक/अध्यापक को भी मार्ग व्यय प्रदान किया जाएगा। मार्ग व्यय प्राप्त करने के लिए यात्रा टिकट की प्रतिलिपि जमा करना अनिवार्य होगा।

संपर्क एवं आयोजन समिति

संचालक :
डॉ. सुदर्शन देव आचार्य

संयोजक :
दिलीप कुमार जिज्ञासु

समन्वयक :
डॉ. चक्रधर मेहेर
आचार्य डॉ. कैलाश चन्द्र

आयोजक संस्था :
गुरुकुल हरिपुर, जुनानी
पो० – गोड़फूला, जिला – नुआपड़ा (ओड़िशा)

📞 संपर्क : 9438381611


🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶