वैदिक गुरुकुल दल्हेड़ी का ग्यारहवां वार्षिकोत्सव

0
83

आधत्त पितरो गर्म कुमारं पुष्करस्त्रजम् । यथेह पुरुषोऽसत्। यजु. २/३३

अविद्यया मृत्युं तीर्वा विद्ययामृतमश्नुते ।।१४।।

वैदिक गुरुकुल दल्हेड़ी का ग्यारहवां वार्षिकोत्सव

संवंत २०८१, दिन- शनिवार व रविवार अश्विन मास शुक्ल पक्ष नवमी, दशमी तिथि

दिनाँकः- १२ व १३ अक्टूबर २०२४

परम स्नेही धर्मप्रेमी बन्धुओ!, सादर नमस्ते, प्रिय सज्जनों अपनी सन्तानों के निर्माणार्थ एवं भारतीय संस्कृति, समाज व राष्ट्र की रक्षार्थ आपका हम सबका क्या दायित्व है? इसके चिंतन के लिए वैदिक गुरुकुल दल्हेड़ी के ग्यारहवें वार्षिकोत्सव १२ व १३ अक्टूबर के शुभ अवसर पर आप सादर आमंत्रित हैं।

अतः आप सभी प्रबुद्ध जनों से करबद्ध प्रार्थना है कि भारतीय संस्कृति के अस्तित्व को कैसे बचाया जाए ? अपनी सन्तानों को आधुनिक शिक्षा के साथ पूर्ण संस्कारवान राष्ट्रभक्त, मातृ-पितृ भक्त, ईश्वर भक्त कैसे बनाया जाए? इन उपायों को अनुभवी दार्शनिक, चिंतनशील, उच्चकोटि के विद्वानों द्वारा समझने हेतु अपनी

गरिमामयी उपस्थिति देकर धर्म लाभ उठाएँ।

विशेष निर्देश :- भारतीय संस्कृति का परचम लहराते हुए गुरुकुल के ब्र‌ह्मचारियों द्वारा योगासनों एवं शारीरिक प्रदर्शन १३ अक्टूबर दोपहर की सभा में किया जायेगा। भजन व प्रवचन ब्र‌ह्मचारियों द्वारा भी किया जाएगा।

मुख्य अतिथि

ठा. विक्रम सिंह जी (अध्यक्ष मनुसंस्कृति संस्थान दिल्ली)

विशिष्ट अतिथि

डॉ. आनंद जी पूर्व IPS (राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्र निर्माण पार्टी)

  1. ओजस्वी उपदेशक आचार्य रणवीर शास्त्री जी नकुड (सहारनपुर)

आमन्त्रित विद्वान

  1. वैदिक भजनोपदेशक ऋषिदेव जी ओलरा (सहारनपुर)

कार्यक्रम

१२ अक्टूबर २०२४, दिनः- शनिवार

प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक

दोपहर 2 बजे से सायं 5:30 बजे तक

रात्रि 8 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक

१३ अक्टूबर २०२४, दिनः- रविवार

प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक

दोपहर 2 बजे से सायं 5:30 बजे समापन

निवेदक- वैदिक गुरुकुल दल्हेड़ी के सभी शुभचिन्तक

उत्सव में पहुँचने वाले सज्जनों के लिए भोजन एवं आवास की समुचित व्यवस्था है

पता – गाँव दल्हेड़ी, पोस्ट- बड़गाँव, जनपद- सहारनपुर (उ०प्र०)

संपर्क सूत्र – 9410471052, 9758500270, 9466936255