वैदिक धर्म प्रचारक प्रकल्प
(देश-विदेश में आर्य समाज के प्रचार-प्रसार हेतु विशेष पहल)
वैदिक सिद्धान्तों के वैश्विक प्रचार-प्रसार हेतु समर्पित, योग्य एवं ऊर्जावान युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। यह प्रकल्प देश-विदेश में आर्य समाज के मिशन को सशक्त करने के उद्देश्य से प्रारम्भ किया गया है।
वांछित योग्यताएँ
- युवा जिनकी आयु 18 से 30 वर्ष के मध्य हो
- गुरुकुलीय आर्ष पाठ विधि के साथ-साथ आधुनिक विषयों की भी शिक्षा प्राप्त की हो
- यज्ञ, भजन, प्रवचन के साथ-साथ सभी वैदिक संस्कार सम्पन्न कराने में निपुण हो
- आर्य समाज के प्रचार प्रसार की हार्दिक इच्छा रखता हो
- आर्य वीर दल का प्रशिक्षण प्राप्त हो
चयन एवं सुविधाएँ
चयनित अभ्यर्थी को भाषा ज्ञान अनुभव व निपुणता के आधार पर उपयुक्त स्थानों पर नियुक्ति की जाएगी। सम्मानित मानदेय के अतिरिक्त वाहन व्यय, मोबाइल व्यय, स्वास्थ्य बीमा व आवास की सुविधा दी जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया
अपना स्व विवरण अपने नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, स्थाई पता, मो. नं., ईमेल, शैक्षिक योग्यता, कार्य/व्यवसाय अनुभव, वैवाहिक स्थिति एवं आर्य वीर दल प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के साथ निम्न पते पर भेजें-
📅 आवेदन की अंतिम तिथि: 28 फरवरी 2026
आवेदन भेजने का पता
डाक : संयोजक, वैदिक धर्म प्रचारक प्रकल्प, दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा 15, हनुमान रोड, नई दिल्ली-110001
📞 संपर्क सूत्र: 9650183335, 999023216
📧 E-mail: aryasabha@yahoo.com
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










