वैदिक धर्म महोत्सव का आयोजन : सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)

0
17

वैदिक धर्म महोत्सव

आर्य समाज सुकृत के 37वें स्थापना वर्ष एवं
स्वामी दयानन्द आनन्दबाग चैरिटेबल ट्रस्ट, सुकृत (सोनभद्र) के 11वें स्थापना वर्ष के पावन उपलक्ष्य में

कार्यक्रम स्थल

आर्य समाज सुकृत, आनन्द बाग परिसर (काशी पेट्रोल पम्प), सुकृत बाजार, जनपद–सोनभद्र

दिनांक

14, 15 एवं 16 फरवरी 2026
(फाल्गुन कृष्ण पक्ष 12, 13 एवं 14)
दिन – शनिवार, रविवार एवं सोमवार


धर्मानुरागी देवियों एवं सज्जनों!

सहर्ष सूचित है कि आर्य समाज सुकृत एवं स्वामी दयानन्द आनन्दबाग चैरिटेबुल ट्रस्ट सोनभद्र की स्थापना के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय वैदिक धर्म महोत्सव का दिव्य अनुष्ठान उपर्युक्त तिथियों में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में वैदिक सिद्धान्तों, मन्तव्यों पर व्याख्यान एवं सुमधुर भजन प्रस्तुत होंगे। आप सभी धर्मप्रेमी बन्धुगण एवं देवियाँ सादर आमंत्रित हैं। कृपया अधिक से अधिक संख्या में अपने पूरे परिवार व इष्ट मित्रों के साथ पधारें व कार्यक्रम को सफल बनावें। कृपया अपना हर प्रकार का सहयोग तन, मन, धन प्रदान कर पुण्य के भागी बने तया यज्ञ में अपनी पवित्र आहुति देकर अभिष्ट कामनाओं की सिद्धि प्राप्त करें। इसके लिए हम आप के आभारी रहेंगे। आर्थिक सहयोग हेतु निम्न QR कोड का प्रयोग करें। गौ रक्षा तथा इनका संवर्धन भी ट्रस्ट का एक पवित्र उद्देश्य है। इस समय छोटी-बड़ी 35 देसी गौवें ट्रस्ट की गौशाला में पल रही हैं। आप से निवेदन है कि ट्रस्ट द्वारा संचालित इस पुनीत मद में भी कृपया अपना सहयोग करें। इस मद में दान करने हेतु मो.न. – 9889136019 का प्रयोग करें।

यज्ञशाला के पश्चिम ट्रस्ट के भूमि पर एक योगशाला तथा लघु गुरूकुल भवन का निर्माण हो रहा है। यदि आप दानदाता महानुभाव अपने पूर्वजों के नाम पर भवन निर्माण में आर्थिक सहयोग करना चाहते हैं तो ट्रस्टियों से सम्पर्क करें।


आमंत्रित विद्वान एवं भजनोपदेशक

  • आचार्य अशर्फी लाल शास्त्री जी – कौशाम्बी
  • भजनोपदेशिका श्रीमती अलका आर्या जी – नोएडा

कार्यक्रम विवरण

14 एवं 15 फरवरी (शनिवार–रविवार)

🕘 देव यज्ञ – प्रातः 9:00 से 10:30 बजे तक
🕚 भजन एवं प्रवचन – 11:00 से 1:30 बजे तक
❓ शंका समाधान (तत्पश्चात) भजन प्रवचन
🕓 सायं भजन एवं प्रवचन – 4:00 से 7:00 बजे तक


16 फरवरी (सोमवार)

🕘 देव यज्ञ – प्रातः 9:00 से 10:30 बजे तक
🕚 भजन एवं व्याख्यान – 11:00 से 1:30 बजे तक
🍛 तदुपरान्त भण्डारा (ऋषि लंगर)
🕠 सायं भजन एवं व्याख्यान – 5:30 से 8:00 बजे तक


🙏 आयोजक एवं निवेदक

  • आर्य समाज सुकृत – सोनभद्र
  • स्वामी दयानन्द आनन्दबाग चैरिटेबल ट्रस्ट – सोनभद्र
  • महर्षि दयानन्द काशी शास्त्रार्थ स्मृति न्यास – वाराणसी
    के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण

संपर्क सूत्र

  • राजकुमार वर्मा – 9889136019
  • राजाराम जायसवाल – 9616107104
  • प्रमोद आर्य ‘आर्षेय’ – 8052852321

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶