आर्य समाज के 150वें स्थापना वर्ष पर
वैदिक जागृति धर्म सम्मेलन एवं भव्य शोभायात्रा
📅 दिनांक: 26 फरवरी 2026, बृहस्पतिवार
📍 स्थान: जय कृष्णा पैलेस, बाला सुन्दरी मेला गेट के सामने, पिलर नं. 16, देववृंद, सहारनपुर (उ.प्र.)
आदरणीय महोदय/महोदया,
आपको सहर्ष सूचित किया जाता है कि आर्य समाज के 150वें स्थापना दिवस पर जिला आर्य प्रतिनिधि सभा सहारनपुर एवं जिला आर्य उपप्रतिनिधि सभा तहसील देववृंद के द्वारा दिनांक 26 फरवरी 2026 दिन बृहस्पतिवार को एक दिवसीय वैदिक जागृति धर्म सम्मेलन एवं शोभायात्रा का आयोजन जय कृष्णा पैलेस, बाला सुन्दरी मेला गेट के सामने, पिलर नं. 16, देववृंद (सहारनपुर) में होना निश्चित हुआ है।
सम्मेलन में वैदिक विद्वानों, वैदिक भजनोपदेशकों तथा सन्यासीगण आर्यवीर दलों, गुरुकुलों तथा जिले की समस्त आर्य समाजों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका एवं सहभागिता सादर प्रार्थनीय है।
अपनी संस्था / समाज से अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आपका महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व है, हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप अपने इस उत्तरदायित्व का निर्वहन करके आर्य विचार एवं वैदिक संस्कृति के प्रचार प्रसार में अपना बहुमूल्य योगदान देंगे।
कृपया कार्यक्रम की सूचना को अपने आस-पास के आर्य जनों तथा संस्थाओं व परिचितों तक अवश्य ही प्रसारित करें तथा अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में आर्यजनों, महिलाओं तथा बच्चों को भेजना सुनिश्चित करने की कृपा करें, हम आपसे वैदिक धर्म प्रचार हेतु प्रयास की अपेक्षा करते हैं।

🎖️ मुख्य अतिथि
स्वामी यतीश्वरानन्द
प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी (उत्तराखण्ड)
पूर्व कैबिनेट मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार
🎤 आमंत्रित वैदिक विद्वान
🔹 मुख्य वक्ता
स्वामी आदित्यवेश जी
राष्ट्रीय महासचिव, सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद
🔹 मुख्य उपदेशक
आचार्य कर्मवीर जी – रोजड, गुजरात
🔹 भजनोपदेशक
- पं. अमरेश आर्य – चन्दैना
- राजवीर आर्य – महतौली
- सुरेन्द्र आर्य – नगली

📞 सम्पर्क सूत्र
9761017060
9927776546
9760153135
9897071815

🙏 निवेदक
जिला आर्य प्रतिनिधि सभा, सहारनपुर
जिला आर्य उपप्रतिनिधि सभा, देववृंद
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










