Home Arya Samaj Event उठो जवान देश की वसुन्धरा पुकारती

उठो जवान देश की वसुन्धरा पुकारती

0
23

उठो जवान देश की वसुन्धरा पुकारती

उठो जवान देश की,
वसुन्धरा पुकारती,
उठो जवान देश की,
वसुन्धरा पुकारती ।
देश है पुकारता,
पुकारती मां भारती ।। टेक ।।
देश है……

रगों में तेरे बह रहा,
है खून राम-श्याम का ।
जगत गुरु गोविन्द और,
राजपूती शान का ।
तू चल पड़ा तो चल पड़ेगी,
साथ तेरे भारती ।।१।।
देश है……..

उठा खड़ग बढ़ा कदम,
कदम कदम बढ़ाये जा,
कदम-कदम पे दुश्मनों के,
धड़ से सर उड़ाये जा ।
उठेगा विश्व हाथ जोड़,
करने तेरी आरती ।।२।।
देश है……

तोड़कर धरा को फोड,
आसमां की कालिमा,
जगादे सुप्रभात को,
फैला दे अपनी लालिमा ।
तेरी शुभ कीर्ति,
विश्व संकटों को तारती ।।३।।
देश है…….

है शत्रु दनदना रहा,
यहां दिशा में देश की-२,
पता बता रही हमें,
किरण किरण दिनेश की
ओ चक्रवर्ती विश्वज्ञयी,
मातृभू निहारती ।।४।।
देश है…….