जेपीएस पब्लिक स्कूल में उपनयन संस्कार संम्पन्न
आलस्य मनुष्य जीवन का सबसे बड़ा शत्रु -आचार्य महेन्द्र भाई
चरित्र निर्माण राष्ट्र की सबसे बड़ी आवश्यकता-प्रवीण आर्य
गाजियाबाद,शुक्रवार,8अगस्त 2025,केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के आह्वाहन पर जे पी एस पब्लिक स्कूल मकनपुर इंदिरापुरम में श्रावणी पर्व के उपलक्ष्य में उपनयन/यज्ञोपवीत संस्कार समारोह का आयोजन प्रदीप त्यागी की अध्यक्षता में किया गया। सेकड़ों बच्चों ने दुर्व्यसन त्यागने की प्रतिज्ञा ली और संकल्प लिया कि माता पिता गुरु जनों का सम्मान करेंगे।यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य महेन्द्र भाई ने यज्ञ करवाया और यज्ञोपवीत धारण करवाया।मुख्य यज्ञमान श्रीमती आदेश त्यागी एवं विनोद त्यागी सुपुत्र शुभम त्यागी सहित रहे।आचार्य महेन्द्र भाई ने कहा कि मानव जीवन परमात्मा का दिव्य उपहार है हम जिन्दगी को जीना सीखें।

आलस्य को छोड़ कर कार्य की सफलता के लिये निरन्तर प्रयास करते रहना जीवन की कसौटी है।जो विद्यार्थी ज्ञान प्राप्त करना चाहते हैं अपनी कक्षा में प्रथम आन चाहते हैं,अच्छे अंको को प्राप्त करना चाहते हैं तो उन्हें सुख की चिन्ता नहीं करनी चाहिए उनकी लगातार मेहनत और ईश्वर में विश्वास तथा गुरुओं के प्रति श्रद्धा का भाव कठिन से कठिन मंजिल तक पहुंचा देगी।उस छात्र की आज की मेहनत उसका भविष्य बना देगी यही उसका भाग्य भी होगा।जो छात्र जीवन में कठोर तपस्या के स्थान पर सुख की इच्छा व आलस्य में पड़ा रहता है वह कभी भी अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पायेगा और अपने बहुमूल्य मनुष्य जीवन को व्यर्थ ही गंवा देगा।सफल जीवन के लिये स्वस्थ होना पहली कसौटी है। यदि शरीर स्वस्थ है तो संसार के सभी कार्य कर सकते हैं।स्वस्थ शरीर में हीं स्वस्थ मन और स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है।

वेदांतम पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक ललित त्यागी ने कहा कि बच्चों के सीखने के दो स्थान है घर से और स्कूल से दादा दादी,नाना नानी वाले संस्कार आज बच्चों को नहीं मिल पा रहे अब जो विद्यालय हैं उनकी जिम्मेवारी और बढ़ जाती है हमारी जो संस्कृति है उससे हम विमुख हो रहे हैं। हमने स्कूल स्कूल यज्ञ डे बाय डे वर्ष में एक बार 60 स्कूलों में यज्ञ किए हैं वैदिक शिक्षा को देने के लिए हम दृढ़ संकल्पित हैं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राधे श्याम त्यागी पार्षद मकनपुर, मीरा आर्या, राकेश आहूजा, दिग्विजय सिंह, प्रदीप गुप्ता, संजय गुप्ता, प्रदीप त्यागी आदि ने अपने विचार रखें।

मीडिया प्रभारी प्रवीण आर्य (प्रांतीय अध्यक्ष केन्द्रीय आर्य युवक परिषद उ प्र) ने कहा कि हिंदू समाज संगठित हो तभी समाज सुरक्षित रह सकता है।चरित्रवान युवा ही राष्ट्र विरोधी ताकतों का मुकाबला कर सकते हैं क्योंकि चारित्रिक बल ही सबसे बड़ा बल होता है।
मंच संचालक जिलाध्यक्ष यज्ञवीर चौहान ने कहा कि आर्य समाज बच्चों को चरित्र वान व धार्मिक,देश भक्त बनाने का कार्य करता है।
समारोह संयोजक एवं स्कूल के प्रबंधक शुभम त्यागी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

प्रमुख रूप से सर्वश्री डा प्रमोद सक्सेना,ममता चौहान,विशिष्ट अतिथि दी भारत वंदना की अध्यक्ष वंदना वर्मा आदि उपस्थित थे।
शांतिपाठ एवं अल्पाहार वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
साभार – प्रवीण आर्य
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










