तुम हो मेरे प्रभु मैं तुम्हारा
तुम हो मेरे प्रभु, मैं तुम्हारा
कभी टूटे न नाता हमारा
तुम हो चन्दा प्रभु, मैं चकोरा
तुम हो बादल, तो मैं वन का भौरा
बिना तेरे नहीं है गुजारा
कभी टूटे न नाता हमारा
तुम हो मेरे प्रभु, मैं तुम्हारा
मैं हूँ नयना प्रभु, तुम हो ज्योति
मैं हूँ सीपी प्रभु, तुम हो मोती
बिना तेरे नहीं उजियारा
कभी टूटे न नाता हमारा
तुम हो मेरे प्रभु, मैं तुम्हारा
मैं हूँ मछ्ली प्रभु, तुम हो सागर
तुम हो पनघट, तो मैं एक गागर
तुम हो गङ्गा, तो मैं उसकी धारा
कभी टूटे न नाता हमारा
तुम हो मेरे प्रभु, मैं तुम्हारा
तेरे मेरे अनेकों हैं नाते
टूटने से नहीं टूट पाते
प्रभु शरण-आश्रित मैं तुम्हारा
कभी टूटे न नाता हमारा
तुम हो मेरे प्रभु, मैं तुम्हारा
कभी टूटे न नाता हमारा










