तेरी खातिर परम पिता ने यह सन्सार बनाया
तेरी खातिर परम पिता ने
यह सन्सार बनाया
कुल दुनिया का वैभव सारा
तेरे नाम लगाया
नभ पृथ्वी अग्नि जल वायु
सूरज चाँद सितारे
तेरे ही उपयोग में आते
हैं सारे के सारे
कभी न उसने तुझसे माँगा
कीमत और किराया
तेरी खातिर परम पिता ने
यह सन्सार बनाया
घुमड़ घुमड़ आकाश में आती
हैं घनघोर घटाएँ
बिजली चमके बादल बरसे
चलती मधुर हवाएँ
सब ने मिल कर जीवनदायक
वातावरण बनाया
तेरी खातिर परम पिता ने
यह सन्सार बनाया
झर झर झर झर झरने झरते
झर झर गीत सुनाते
जङ्गलधारी बाग बगीचे
मधुवन में लहराते
रङ्ग बिरङ्गे फूल खिला कर
जीवन को महकाया
तेरी खातिर परम पिता ने
यह सन्सार बनाया
एक से बढ़ कर – एक प्रभु ने
करतब खूब दिखाये
पलक झपकते ही दुनिया में
क्या से क्या हो जाये
जादूगर की जादूगरी को
कोई समझ न पाया
तेरी खातिर परम पिता ने
यह सन्सार बनाया
जलचर थलचर नभचर सारे
हैं तेरे सहयोगी
तू भी इनका साथी बन जा
बहुत सफलता होगी
मिल जुल कर के ही रहने का
सब को सबक सिखाया
तेरी खातिर परम पिता ने
यह सन्सार बनाया
सोना चाँदी हीरे मोती
सब धन माल खजाना
सुबह रोशनी – रात चाँदनी
चारों ओर बिछौना
“पथिक” जगत् के कण कण में है
जगत्पति की माया
तेरी खातिर परम पिता ने
यह सन्सार बनाया
तेरी खातिर परम पिता ने
यह सन्सार बनाया
कुल दुनिया का वैभव सारा
तेरे नाम लगाया
तेरी खातिर परम पिता ने
यह सन्सार बनाया
तेरी खातिर परम पिता ने
यह सन्सार बनाया
तेरी खातिर परम पिता ने










