तेजस्वी आर्य वीरांगना दल शिविर संपन्न : महाराष्ट्र

0
18

अकोला) महाराष्ट्र: 20/06/2025
आर्य समाज बेलखेड, श्री गजानन महाराज मंदिर समिति बेलखेड एवं संस्कृति संवर्धन संघ हिवरखेड़ के संयुक्त तत्वावधान में बालिका सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत, स्वयं सुरक्षा, आध्यात्मिक चिंतन व सर्वांगीण उन्नति के दृष्टि से आचार्य शैलजी, आर्यविरा हर्षिता के मार्गदर्शन में तेजस्विनी आर्य वीरांगना शिविर का 10 दिवसीय आयोजन बेलखेड के श्री गजानन महाराज मंदिर प्रांगण किया गया।

इस शिविर में आचार्य शैलजी, बिलासपुर व व्यायाम शिक्षक भुवनेश्वर, रायगढ़ द्वारा बालिकाओं एवं नवयुवतियों को लाठी काठी, डम्बेल्स, लेजिम सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार, सर्वांग सुंदरव्यायाम, विविध कौशल्य युक्त पिरामिड, योगासन का प्रशिक्षण दिया गया. आर्यविरा हर्षिता ने वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों में बालिकाओं के दायित्व, सजगता, पाश्चात्य सभ्यता के अंधानुकरण के बारे में मार्गदर्शन दिया और निशा टावरी ने अग्निहोत्र प्रशिक्षण के साथ सत्य सनातन वैदिक संस्कृति, पंचमहायज्ञ, मंत्र पठन आदि प्रशिक्षण दिया।

समापन समारोह में उपस्थित प्रमुख अतिथि आर्य सभा प्रधान सत्यवीर शास्त्री, उपप्रधान मयंक चतुर्वेदी आर्य, उप मंत्री सुदर्शन आर्य, वसंत काले, व्यायामाचार्य शैल आर्य, आर्यविरा हर्षिता, गोपाल मल, अरविंद देठे, विशेष अतिथि अनिल पोहने, उषा बाहेती, कल्पना पोहने का शाल श्रीफल अर्पण कर केसरिया अंगवस्त्र से समिति की ओर से सम्मान किया गया. इस अवसर पर आर्यसमाज प्रधान गजानन नागपुरे, जयसिंह जवेरी, नंदकिशोर निमकर्डे, मधुकर गिते, विनय राठी, रमेश घारु आदि गणमान्य उपस्थित थे.

बेलखेड में आयोजित शोभायात्रा तथा समापन समारोह में तेजस्विनी आर्य वीरांगनाओं के विविध प्रस्तुति तथा शौर्य प्रदर्शन को देखकर स्थानीय निवासी तथा पालक गण और सभी ने शिविर संयोजन की प्रशंसा की.

इस शिविर में पद्मावती टिकार, वर्षा शांतिलाल गोमाशे, निशा नवल टावरी, पंकज राठी, सत्यदेव गावंडे, राजू अढाऊ, अरुण टोहरे, राजू इंगले, सुरेश कोल्हे, चंद्रशेखर बोहरा, लक्ष्मण लोले, सतीश राऊत, दिलीप कुलकर्णी, मोती फोफलिया ने निरंतर परिश्रम से संयोजन को सफल बनाया.

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶