स्वामी श्रद्धानंद बलिदान महामहोत्सव एवं राष्ट्र रक्षा महायज्ञ का आयोजन : रायगढ़,छत्तीसगढ़

0
9

सादर आमंत्रण

स्वामी श्रद्धानंद बलिदान महामहोत्सव एवं राष्ट्र रक्षा महायज्ञ

(पावन बलिदान शताब्दी वर्ष समारोह)

📅 दिनांक: 21 फ़रवरी 2026, शनिवार
🕛 समय: दोपहर 12 बजे से
📍 स्थान: आर्ष गुरुकुल आश्रम, तुरंगा

स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती जी के पावन बलिदान के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में वर्षभर चलने वाले प्रदेशव्यापी कार्यक्रमों का विधिवत शुभारम्भ समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिसमें महनीय महानुभावों की उपस्थिति रहेगी।


पावन आशीर्वाद

  • स्वामी धर्मानन्द सरस्वती जी
  • माता मल्लिका चतुर्भुज जी

मुख्य अतिथि

  • महामहिम रमेन डेका जी
    (राज्यपाल, छत्तीसगढ़ शासन)

अध्यक्षता

  • डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना जी
    (मध्य क्षेत्र संघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ)

अतिविशिष्ट अतिथि

  • श्री ओ.पी. चौधरी जी, वित्त आवास एवं पर्यावरण मंत्री, छ.ग. शासन
  • श्री प्रबल प्रताप जूदेव जी, उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय घर वापसी
  • श्री राधेश्याम राठिया जी सांसद, रायगढ़
  • श्री जोगीराम आर्य जी अध्यक्ष, छ.ग. प्रा. आर्य प्रतिनिधी सभा
  • डॉ. रामकुमार पटेल प्रांत संचालक, आर्यवीर दल
  • आचार्य कुंजदेव मनीषी जी गुरुकुल आमसेना
  • आचार्य सुरेश जी गुरुकुल कोसरंगी
  • आचार्य रणवीर जी गुरुकुल कांसा

इस अवसर पर अनेक संत-महात्माओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।


स्वामी श्रद्धानंद जी का प्रेरक जीवन

स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती जी का जीवन त्याग, सेवा, शिक्षा एवं धर्मरक्षा का अनुपम उदाहरण रहा है। उनके बलिदान की शताब्दी वर्ष पर यह संकल्प लिया जाएगा कि हम उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाकर राष्ट्रनिर्माण के कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाएँ। इन्होंने जीवनपर्यन्त शिक्षा की ज्योति को जलाने का कार्य किया तथा गुरुकुल कांगड़ी की स्थापना की जो वर्तमान विश्वविद्यालय है। स्वामी जी ने लाखों धर्म पथ से भटके लोगों को शुद्धि का रास्ता दिखाया। धर्मपथ के कार्य करते हुए 23 दिसम्बर 1926 को बलिदान को प्राप्त कर हजारों धर्म पथानुगामियों को जन्म दिया।


संपर्क

मो.: 95562 28159

निवेदक:
छत्तीसगढ़ प्रांतीय आर्य प्रतिनिधि सभा, दुर्ग एवं स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती जी बलिदान शताब्दी वर्ष आयोजन समिति आर्ष गुरुकुल आश्रम, तुरंगा, पुसौर, जिला रायगढ़ (छ.ग.)


🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶