स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान दिवस का आयोजन : मुंबई

0
17

आर्य प्रतिनिधि सभा मुंबई के तत्वावधान में

आर्य समाज माटुंगा द्वारा आयोजित

अमरहुतात्मा स्वामी श्रद्धानन्द स्मृति दिवस समारोह

मंगलवार, दिनांक 23 दिसम्बर 2025
तदनुसार – माघ शुक्ल पक्ष
विक्रम संवत् 2082 | सृष्टि संवत् 1,96,08,53,126 | दयानन्दाब्द 201

समय : सायं 4:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक


कार्यक्रम स्थल

दयानन्द वैदिक विद्यालय सभागृह / मैदान
म्युनिसिपल वार्ड ऑफिस के सामने,
देवी दयाल रोड, पाँच रास्ता,
मुलुंड (पश्चिम), मुंबई – 400080


सेवा में,

प्रधान / महामंत्री,
आर्य प्रतिनिधि सभा
एवं समस्त आर्य समाज के सम्माननीय बंधुगण
आप सभी सादर आमंत्रित हैं।


निमंत्रक

श्रीमती सुमिता सुमन सिंह
अध्यक्ष – आर्य समाज माटुंगा, मुंबई भिमानी स्ट्रीट, माटुंगा (पूर्व), सेंट्रल रेलवे, मुंबई – 400019

श्रीमती छाया सिंह – प्राचार्या
श्रीमती रेनू सिंह चौधरी – मुख्याध्यापिका
श्रीमती पूनम घेरडे – प्राचार्या
श्री ओमप्रकाश मित्र – प्रभारी प्राचार्य
श्री सुनील सिंह – मुख्याध्यापक
श्री सूर्यप्रकाश सिंह – मुख्याध्यापक


सम्माननीय महोदय / महोदया जी,

सादर नमस्ते।

आर्य समाज माटुंगा, मुंबई अपने स्थापना काल से ही महर्षि स्वामी दयानन्द सरस्वती जी के सिद्धान्तों एवं उद्देश्यों के अनुरूप निरंतर समाजोत्थान एवं मानव कल्याण के कार्यों में संलग्न रहा है। आर्य समाज द्वारा संचालित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के माध्यम से संस्कारवान, चरित्रशील एवं राष्ट्रनिष्ठ छात्र–छात्राओं के निर्माण हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं।

आर्य समाज माटुंगा द्वारा संचालित प्रमुख शिक्षण संस्थान—

  1. श्री दयानन्द बालक विद्यालय एवं जूनियर कॉलेज, माटुंगा (पूर्व), मुंबई – 400019
  2. श्री दयानन्द बालिका विद्यालय एवं जूनियर कॉलेज, माटुंगा (पूर्व), मुंबई – 400019
  3. श्री दयानन्द विद्यालय (हिन्दी माध्यम), चारकोप, कांदिवली (पश्चिम), मुंबई – 400067
  4. ग्लोबल विजडम एस. डी. स्कूल, चारकोप, कांदिवली (पश्चिम), मुंबई – 400067
  5. दयानन्द वैदिक विद्यालय एवं जूनियर कॉलेज, मुलुंड (पश्चिम), मुंबई – 400080

इसी कड़ी में आर्य प्रतिनिधि सभा मुंबई के तत्वावधान में आर्य समाज माटुंगा द्वारा ‘अमरहुतात्मा स्वामी श्रद्धानन्द स्मृति दिवस समारोह’ का आयोजन मंगलवार, दिनांक 23 दिसम्बर 2025 को किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रतिष्ठित आर्य वैदिक विद्वानों एवं भजनोपदेशकों के प्रेरणादायक प्रवचन एवं भजनों द्वारा मानव जीवन को आध्यात्मिक शान्ति, नैतिक बल एवं वैदिक चेतना से अनुप्राणित किया जाएगा।

अतः इस पुण्य अवसर पर आपकी गरिमामयी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।


समारोह पदाधिकारी

समारोह अध्यक्ष

मा. श्री मिहिर कोटेचा जी
(माननीय विधायक, महाराष्ट्र शासन एवं
कोषाध्यक्ष – महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा)

मुख्य अतिथि

मा. श्री मनोज कोटक जी
(पूर्व सांसद, भाजपा)

सम्माननीय अतिथि / स्वागत मूर्ति

मा. आचार्य पवन त्रिपाठी जी
(महामंत्री – मुंबई भाजपा एवं
कोषाध्यक्ष – श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट)

विशेष अतिथि

श्री हरीश आर्य जी – प्रधान, आर्य प्रतिनिधि सभा मुंबई
श्री विजय कुमार गौतम जी – महामंत्री, आर्य प्रतिनिधि सभा मुंबई


आमंत्रित विद्वत् जन

वक्ता
• मा. आचार्या श्रुतकीर्ति जी (वेदरत्न)
(आर्य वैदिक विद्वान् – कानपुर, उत्तर प्रदेश)
• मा. पं. विजयपाल शास्त्री जी
(आर्य वैदिक विद्वान् एवं पुरोहित – मुंबई)
• डॉ. पं. वेदप्रकाश शास्त्री जी
(आर्य वैदिक विद्वान् – मुंबई)

भजनोपदेशक
• पं. अभिषेक शास्त्री जी (मुंबई)
• डॉ. अनीता शास्त्री जी (मुंबई)


कार्यक्रम तिथि एवं समय

मंगलवार, दिनांक 23 दिसम्बर 2025
समय : सायं 4:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक


🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶