स्वामी श्रद्धानन्द बलिदान दिवस 2025: डिंडौरी में होगा वृहद् देवयज्ञ एवं भजन-उपदेश कार्यक्रम
।। ओ३म् ।। कृण्वन्तो विश्वमार्यम् ।।
भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, शुद्धि आन्दोलन के प्रणेता, आर्य समाज के तेजस्वी नेता और भारत के प्रथम आर्ष गुरुकुल के संस्थापक स्वामी श्रद्धानन्द जी के 100वें बलिदान दिवस के पावन अवसर पर एक वृहद् वैदिक आयोजन का आयोजन किया जा रहा है।
यह गरिमामयी कार्यक्रम स्वामी श्रद्धानन्द वैदिक गुरुकुल आश्रम,
मां नर्मदा यज्ञपीठ, देवरी कला, बिछिया, जिला डिंडौरी (मध्यप्रदेश) में सम्पन्न होगा।
कार्यक्रम विवरण :
- कार्यक्रम : स्वामी श्रद्धानन्द बलिदान दिवस 2025
- तिथि : 23 दिसम्बर 2025, मंगलवार
- समय : प्रातः 8:00 बजे से
- स्थान : स्वामी श्रद्धानन्द वैदिक गुरुकुल आश्रम, देवरी कला, बिछिया, डिंडौरी
- आयोजन : वृहद् देवयज्ञ, वैदिक भजन एवं उपदेश
स्वामी श्रद्धानन्द जी का राष्ट्र के लिए योगदान
स्वामी श्रद्धानन्द जी ने वैदिक शिक्षा, शुद्धि आन्दोलन, दलितोद्धार, और राष्ट्रीय चेतना के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया।
चांदनी चौक में अंग्रेजी सत्ता के समक्ष निर्भीक होकर अपनी छाती खोलकर खड़े होने वाले इस महापुरुष ने भारतीय स्वाभिमान को नई दिशा दी।
उनका जीवन आज भी युवाओं, आर्यवीरों और समाजसेवियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
आयोजन का उद्देश्य
- स्वामी श्रद्धानन्द जी के बलिदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण
- वैदिक यज्ञ परम्परा का प्रचार-प्रसार
- समाज में राष्ट्रभक्ति, धर्म और चरित्र निर्माण का संदेश
- युवाओं को आर्य समाज एवं वैदिक मूल्यों से जोड़ना
आयोजक एवं निवेदक
आर्य समाज बिछिया
विशेष सहयोग
- आचार्य धीरेन्द्र पाण्डेय (अध्यक्ष)
- चम्मूलाल झारिया (सचिव)
- संतोष यादव (कोषाध्यक्ष)
- डॉ. उमेश आचार्य (आचार्य)
एवं आर्य समाज बिछिया के समस्त पदाधिकारी व सदस्यगण
सहभागिता हेतु सादर आमंत्रण
इस पावन अवसर पर आप सभी आर्य सज्जनों, धर्मप्रेमियों एवं राष्ट्रभक्तों की गरिमामयी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।
आइए, हम सब मिलकर इस ऐतिहासिक बलिदान दिवस को यज्ञ, भजन और वैदिक उपदेश के माध्यम से स्मरण करें।
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










