स्वामी श्रद्धानन्द 99वां बलिदान दिवस समारोह राष्ट्रभृत महायज्ञ, काँगड़ी

0
107

स्वामी श्रद्धानन्द 99वां बलिदान दिवस समारोह राष्ट्रभृत महायज्ञ

1101 कुण्डीय यज्ञ

सोमवार, 23 दिसम्बर 2024, प्रातः 11.00 बजे

स्थान – अमर हुतात्मा स्वामी श्रद्धानन्द की कर्मस्थली पुण्यभूमि तीर्थ काँगड़ी ग्राम स्थित प्रारम्भिक गुरुकुल काँगड़ी विश्वविद्यालय

आयोजक : गुरुकुल काँगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार, उत्तराखण्ड

E-mail: registrar@gkv.ac.in

Website: www.gkv.ac.in

। स्वर्गकामो यजेत ।।

(जिन्हें स्वर्ग चाहिये- जीवन में सुख, समृद्धि और शांति चाहिये, उन्हें यज्ञ करना चाहिए)

उनके लिए एक ऐतिहासिक और स्वर्णिम अवसर।

भगवान शिव की नगरी- हरिद्वार की पुण्यभूमि, जहाँ हजारों ऋषि-मुनियों ने तप किया। उसी पतित-पावनी गंगा के तट पर महर्षि दयानन्द सरस्वती जी महाराज के महानतम शिष्य स्वामी श्रद्धानन्द जी ने अपना सर्वस्व समर्पण कर राष्ट्र और प्राणिमात्र की उन्नति हेतु कांगड़ी की पुण्य धरा को 1902 में वैदिक ऋचाओं से पुनः गुंजायमान कर ” गुरुकुल काँगड़ी विश्वविद्यालय” की स्थापना की थी। वे शुद्धि आंदोलन के प्रणेता तथा हिंदू जाति को जगाने वाले राष्ट्रपुरुष थे।

पौराणिक मान्यता के अनुसार गंगा में स्नान करने से पूर्वकृत पापों का नाश होता है, किन्तु अमर हुतात्मा स्वामी श्रद्धानंद की कर्म स्थली “पुण्यभूमि”, जो राष्ट्रभक्त आर्यजनों के तीर्थ के रूप में विख्यात है, में मात्र यज्ञ करने से सहस्रों जन्म-जन्मान्तरों के पाप नष्ट होकर सांसारिक ऐश्वर्यों की प्राप्ति तथा देहान्तर में मुक्ति भी प्राप्त होती है। यह हमारे लिये अत्यंत प्रसन्नता का विषय है कि उसी पुण्य भूमि गुरुकुल काँगड़ी विश्वविद्यालय के संस्थापक अमर हुतात्मा स्वामी श्रद्धानंद के ९९वें बलिदान दिवस 23 दिसम्बर 2024 से प्रारम्भ होकर २६ जनवरी २०२५ तक मनाया जाएगा। जिसका शुभारंभ ११०१ कुंडीय यज्ञ से किया जा रहा है।

११०१ कुंडीय यज्ञ में सभी को स्वामी आर्यवेश (प्रधान, सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा) का आशीर्वाद प्राप्त होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरुकुल काँगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार के माननीय कुलाधिपति डॉ० सत्यपाल सिंह जी द्वारा की जाएगी।

इस राष्ट्रभृत महायज्ञ में अपनी आहुति प्रदान करने हेतु भारतवर्ष के सभी स्वर्गकामी भाई-बहनों को सपरिवार दिनांक 23 दिसम्बर, 2024 को गुरुकुल काँगड़ी विश्वविद्यालय सादर आमन्त्रित करता है। इस पुनीत अवसर पर हम सब मिलकर राष्ट्र पुरुष अमर हुतात्मा स्वामी श्रद्धानन्द जी महाराज को कृतज्ञभाव से श्रद्धाञ्जलि समर्पित करें।

स्वागतोत्सुक

समस्त आर्यजन, गुरुकुल काँगड़ी विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध संस्थाएं

प्रशासनिक अधिकारी एवं आयोजक मण्डल

प्रो. हेमलता के., कुलपति (कार्यवाहक) 9897258202

डॉ. दीनानाथ शर्मा, मुख्य अधिष्ठाता 9411177277

प्रो. सुनील कुमार, कुलसचिव 8449203000

प्रो. देवेन्द्र कुमार गुप्ता, वित्ताधिकारी (कार्यवाहक) 7300761311

प्रो. नवनीत, निदेशक, आईक्यूएसी 6398140357, 7300761327

प्रो. एल. पी. पुरोहित, मुख्य परीक्षा नियंत्रक – 7300761217

व्यवस्थाओं से सम्बन्धित सम्पर्क सूत्र

मुख्य व्यवस्था से सम्बन्धित

डॉ. करतार सिंह, मुख्य संयोजक 7351738000

डॉ. अतुल मगन, उप मुख्य संयोजक 9319021591

प्रो. प्रभात कुमार, संयोजक / समन्वयक 9319022000

डॉ. बिजेन्द्र शास्त्री, प्रधानाचार्य 9412025930

डॉ. धर्मेन्द्र बालियान, सहसंयोजक 7351726000

यज्ञ व्यवस्था से सम्बन्धित

प्रो. सत्यदेव निगमालंकार, संयोजक 9927219544

वाहन व्यवस्था से सम्बन्धित –

डॉ. अजय मलिक, सहसंयोजक 9897238225

आवास व्यवस्था से सम्बन्धित

डॉ. ऋषि कुमार शुक्ला 9897700557

अन्य व्यवस्थाओं से सम्बन्धित

डॉ. राकेश भूटियानी, एनसीसी 9412027917

डॉ. नितिन काम्बोज 7983111607ए 9358574711

डॉ. जगराम मीणा, एनएसएस 9555881703

डॉ. शिवकुमार चौहान – 6395569702

डॉ. योगेश शास्त्री 9412024149

डॉ. गौरव सिंह 7310892810

श्री हेमन्त आत्रेय – 8266047851

श्री दीपक आनन्द 6396130488

श्री नवीन कुमार 9997355742

डॉ. मयंक पोखरियाल, एनएसएस 7500690555

श्री गौरव भिण्डर 9997028080

श्री दुष्यन्त राणा 9359776601

श्री विकास राणा 9758776420

श्री सुनील कुमार, शा.शिक्षा 9719056347

श्री नरेन्द्र मलिक 9759224903