वर्ष 1824-2024 : महर्षि दयानंद सरस्वती जी की द्विशताब्दी जन्म जयंती पर विशेष आयोजन
महर्षि दयानंद सरस्वती जी – एक महान साधु, सन्यासी, ब्रह्मचारी, विद्वान, उपदेशक और आर्य समाज के संस्थापक – की 200वीं जयंती वर्ष 2024 में समर्पित भाव से मनाई जा रही है। इस पावन अवसर पर आर्य समाज मंदिर, भटार रोड, सूरत ने एक प्रेरणादायक संकल्प लिया है – सूरत शहर में 2 लाख ‘सत्यार्थ प्रकाश’ पुस्तकों का निशुल्क वितरण।
अब तक का अद्भुत कार्य
अब तक आर्य समाज मंदिर, सूरत द्वारा 31,000 से अधिक ‘सत्यार्थ प्रकाश’ का वितरण सफलता से किया जा चुका है। यह कार्य प्रेरक योगाचार्य श्री उमाशंकर जी महाराज के निर्देशन में संपन्न हो रहा है, जिनका उद्देश्य है – समाज में वैदिक ज्ञान का व्यापक प्रचार और अंधविश्वासों का अंत।
सत्यार्थ प्रकाश’ वितरण का उद्देश्य
महर्षि दयानंद रचित ‘सत्यार्थ प्रकाश’ केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि एक क्रांति है – जो सामाजिक, धार्मिक और वैचारिक परिवर्तन की प्रेरणा देती है। यह कार्य सूरत की पावन भूमि पर एक नए विश्व रिकॉर्ड की ओर अग्रसर है। यह हम सभी आर्य समाजियों के लिए गौरव और उत्साह का विषय है।
सहयोग की अपेक्षा
इस विशाल और पावन कार्य को सफल बनाने हेतु आप सभी आर्य बंधुओं एवं श्रद्धालुजनों से सहयोग की अपेक्षा की जाती है। आप निम्नलिखित बैंक खातों में आर्थिक योगदान देकर इस यज्ञ में सहभागी बन सकते हैं:
1. आर्य समाज सेवा अने चेरिटेबल ट्रस्ट
🔹 HDFC बैंक, भटार रोड, सूरत
🔹 A/C No.: 50200044340696
🔹 IFSC कोड: HDFC0001007
2. आर्य समाज सेवा अने चेरिटेबल ट्रस्ट
🔹 बैंक ऑफ बड़ौदा, उधना, सूरत
🔹 A/C No.: 70600100012295
🔹 IFSC कोड: BARBOUDHA
आप के द्वारा दी गई सहयोग राशि 80G के अन्तर्गत आयकर मुक्त है। (भारत सरकार)
गुजरात की पावन पवित्र धरती पर बहुत सारे विश्व रिकार्ड बनाए उन्ही रिकार्ड मे सत्यार्थ प्रकाश का वितरण करके एक नया रिकार्ड बनने जा रहा है आप सभी आर्य गण साक्षी होगें ।
आर्य समाज मंदिर, भटार रोड़, सुरत.
संपर्क करें
0261-2232085
0261-2234084
+91 9426140829
+91 9426158806
+91 9429576633
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










