आयोध्या में मर्यादापुरुषोत्तम श्रीराम मन्दिर का उद्घाटन सोमवार 22 जनवरी, 2024 के अवसर पर
आर्यसमाजों, गुरुकुलों, शिक्षण संस्थानों में करें विशेष यज्ञ-भजन-प्रवचन
भारतीय वैदिक संस्कृति के शिखर पुरुष मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन सम्पूर्ण मानव जाति के लिए प्रेरणाओं का स्तम्भ है। 500 वर्षों से अधिक कालखण्ड के उपरान्त उनकी जन्मभूमि अयोध्या में भव्य और विशाल स्मारक (श्रीराम मन्दिर) का उद्घाटन समारोह 22 जनवरी, 2024 को माननीय प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा होना सुनिश्चित है। इस अवसर पर समस्त आर्यसमाजों, गुरुकुलों, शिक्षण संस्थाओं एवं आर्य से अनुरोध है कि अपने परिवारों एवं संस्थानों में यज्ञ, भजन और प्रवचनों के विशेष आयोजन करें। अपने संस्थानों और घरों को लाइटों एवं दीपमालाओं – से सजाएं और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों से मानव समाज को अवगत कराने का प्रयास किया जाए।
सुरेशचन्द्र आर्य, प्रधान सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा
धर्मपाल आर्य, प्रधान दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा










