आर्य समाज, भावनगर द्वारा आयोजित – श्रीकृष्ण गौरव गाथा
महर्षि दयानन्द सरस्वती के वैदिक सिद्धांतों की प्रेरणा से, आर्य समाज भावनगर द्वारा श्रीकृष्ण गौरव गाथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य महाभारत काल के जीतेंद्रिय, कुशल रणनीतिकार, राजदूत, राजनेता एवं महायोद्धा भगवान श्रीकृष्णचंद्र के वास्तविक चरित्र, जीवन घटनाओं और आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाना है।
कार्यक्रम की प्रेरणा
इस कथा के माध्यम से महाभारत के मुख्य नायक श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े प्रसंगों की वास्तविकता बताई जाएगी, साथ ही उनके बारे में फैली हुई गलतफहमियों और मिथकों का खंडन भी किया जाएगा।
श्रीकृष्ण कथा का वाचन एवं व्याख्यान दर्शनाचार्य श्री अजयजी आर्य (सांघासर, भाल – गुजरात) द्वारा किया जाएगा।
आप, अपने परिवार और मित्रों सहित इस दिव्य कथा में सम्मिलित होकर धार्मिक लाभ लें और अपने जीवन को सफल बनाएं।
कथा की तिथि एवं समय
| दिनांक | वार | समय |
|---|---|---|
| ०८ अगस्त २०२५ | शनिवार | प्रातः 10:30 से 12:00 एवं सायं 5:00 से 6:30 |
| १० अगस्त २०२५ | रविवार | प्रातः 10:30 से 12:00 एवं सायं 5:00 से 6:30 |
विशेष निवेदन
- कथा समय पर आरंभ होगी एवं समय पर समाप्त होगी, अतः कृपया समय से पहुँचकर अपनी बैठक ग्रहण करें।
- कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए अपने परिवार एवं परिचितों को भी अवश्य आमंत्रित करें।
आयोजक: आर्य समाज, भावनगर
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










