क्लैब्यं मा स्म गमः पार्थ नैतत्त्वत्य्युपपद्यते । क्षुद्रं हृदयदौर्बल्यं त्यक्त्वोत्तिष्ठ परन्तप ।। जीवन्नेव मृतोऽसौ यस्य जनो वीक्ष्य वदनमन्योन्यम् । कृतमुखभङ्गो दूरात्करोति निर्देशमंगुल्या ।। फूल ऐ बुलबुल न फूलों पर दो रोजा है बहार । एक झोंके में हवा सब रङ्गो वू हो जायेगा ।।
हुपला ग्राम जिला उदगीर में है। भीमराव जी पटेल यहीं के वासी थे। उनके मित्र माणिकराव की भगिनी को मुसलमानों ने मुसलमान बना लिया था। भीमराव जी ने उसे शुद्ध कर लिया। इस पर कुपित होकर मुसलमानों ने उनके घर पर आक्रमण कर दिया। उनके घर को आग लगा दी गई तथा भीमराव जी को गोली मारकर उनके हाथ पांव काटकर आग में जला दिया ।










