यज्जाग्रतो दूरम् उदैति दैवं तद् उ सुप्तस्य तथैवैति ।
दूरंगमं ज्योतिषां ज्योतिर् एकं तन् मे मनः शिवसंकल्पम् अस्तुप्रभो! जागते हुए सदा जो, दूर-दूर तक जाता है। सोते में भी दिव्य शक्तिमय, कोसों दौड़ लगाता है ॥
दूर-दूर वह जानेवाला, तेजों का भी तेज निधान। नित्य युक्त शुभसंकल्पों से, वह मन मेरा हो भगवान् ॥येन कर्माण्य् अपसो मनीषिणो यज्ञे कृण्वन्ति विदथेषु धीराः ।
यद् अपूर्वं यक्षम् अन्तः प्रजानां तन् मे मनः शिवसंकल्पम् अस्तुजिसके द्वारा बुद्धिमान् सब, नाना करतब करते हैं। सत्कर्मों को करें मनीषी, वीर युद्ध में बढ़ते हैं ॥
पूजनीय अतिशय जिसका है, प्रजावर्ग में अद्भुत मान।नित्य युक्त शुभसंकल्पों से, वह मन मेरा हो भगवान् ॥यत् प्रज्ञानम् उत चेतो धृतिश् च यज् ज्योतिर् अन्तर् अमृतं प्रजासु ।
यस्मान् न ऽ ऋते किं चन कर्म क्रियते तन् मे मनः शिवसंकल्पम् अस्तुजिसमें धैर्य, शक्ति, चिन्तन तथा ज्ञान रहता भरपूर । प्राणिमात्र में अमृतमय है, और प्रकाश का बहता पूर ॥
जिसके बिना नहीं चलता है, निश्चय कोई कार्यविधान। नित्य युक्त शुभसंकल्पों से, वह मन मेरा हो भगवान् ॥येनेदं भूतं भुवनं भविष्यत् परिगृहीतम् अमृतेन सर्वम् ।
येन यज्ञस् तायते सप्तहोता तन् मे मनः शिवसंकल्पम् अस्तुअमर तत्त्व जो तीन काल का, भेद यथावत् पाता है। बुद्धि, ज्ञान की पाँच इन्द्रियाँ, अहंकार से नाता है ॥
सात हवन करनेवालों का, जिसमें फैला यज्ञ-विज्ञान ।नित्य युक्त शुभसंकल्पों से, वह मन मेरा हो भगवान् ॥यस्मिन्न् ऋचः साम यजूम्षि यस्मिन् प्रतिष्ठिता रथनाभाव् इवाराः ।
यस्मिम्श् चित्तम् सर्वम् ओतं प्रजानं तन् मे मनः शिवसंकल्पम् अस्तुचार वेद निगमागम सारे, ईश ज्ञान के सुन्दर स्रोत । रथ के पहिये में ज्यों आरे, वैसे रहते ओत-प्रोत ॥
जंगम जग का चित्त अचल हो, जिसमें रहता निष्ठावान् । नित्य युक्त शुभसंकल्पों से, वह मेरा मन हो भगवान् ॥सुषारथिर् अश्वान् इव यन् मनुष्यान् नेनीयते ऽभीशुभिर् वाजिन ऽ इव ।
हृत्प्रतिष्ठं यद् अजिरं जविष्ठं तन् मे मनः शिवसंकल्पम् अस्तुमानव-मन को बाँध डोर से, इधर-उधर ले-जाता है।चतुर सारथी ज्यों घोड़ों को, उत्तम चाल चलाता है ॥
हृदय-देश में सदा विराजे, जो अतिगामी अजर महान् ।नित्य युक्त शुभसंकल्पों से, वह मन मेरा हो भगवान् ॥
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Create an account
Privacy Policy
Create an account
Welcome! Register for an account
A password will be e-mailed to you.
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.










