आर्य समाज मधुबनी का शताब्दी समारोह : सौ वर्षों की प्रेरणादायी यात्रा
ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद के वैदिक सिद्धांतों पर आधारित आर्य समाज, मधुबनी, बिहार अपनी स्थापना के सौ वर्ष पूरे कर रहा है। यह गौरवमयी अवसर न केवल मधुबनी के लिए, बल्कि पूरे आर्य समाज परिवार के लिए गर्व का क्षण है।
दिनांक 14 नवंबर 2025 से 16 नवंबर 2025 तक भव्य शताब्दी समारोह आयोजित होना निश्चित किया गया है। इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से 3 अगस्त 2025 को आर्य समाज मधुबनी के प्रांगण में साप्ताहिक सत्संग के पश्चात एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में समाज के वरिष्ठजनों ने आयोजन की रूपरेखा और इसकी ऐतिहासिक महत्ता पर चर्चा की।
आयोजकों ने सभी आर्य सज्जनों से इस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने बहुमूल्य सुझाव देने की अपील की है। विशेष निमंत्रण आर्य समाज राजनगर, आर्य समाज छपराढ़ी, आर्य समाज मुरली फुलपरास, आर्य समाज रैमा तथा पूरे मधुबनी ज़िले के आर्य समाज के सदस्यों को दिया गया है।
शताब्दी समारोह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि यह आर्य समाज की वैदिक संस्कृति, सामाजिक सुधार और राष्ट्रोत्थान की सौ वर्षीय यात्रा का संगम होगा। इसमें वैदिक यज्ञ, प्रवचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और समाजसेवा से जुड़े कई विशेष आयोजन प्रस्तावित हैं।
आर्य समाज मधुबनी सभी से निवेदन करता है कि इस ऐतिहासिक अवसर पर उपस्थित होकर सत्य, धर्म और वैदिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और इस आयोजन को सफलता के शिखर तक पहुँचाएँ
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










