दर्शन योग महाविद्यालय का सत्र प्रारंभ

0
26

दर्शन योग महाविद्यालय, आर्यवन, रोजड़ – यह मातृसंस्था परम पूज्य स्वामी श्री सत्यपति जी महाराज द्वारा स्थापित की गई थी और विगत ३९ वर्षों से निरंतर वैदिक परंपरा, योग साधना, एवं दार्शनिक चिन्तन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। संस्था के मुख्य उद्देश्य हैं:

🔸 महर्षि पतंजलि प्रणीत अष्टांग योग पद्धति के अनुयायी श्रेष्ठ योग-साधकों का निर्माण।
🔸 विशिष्ट योग्यता वाले नैष्ठिक वैदिक दार्शनिक विद्वानों का निर्माण।
🔸 निष्काम भावना से कर्मशील, लोकहितैषी व्यक्तित्वों का निर्माण।
🔸 शिविर, ग्रंथ प्रकाशन एवं सेवा-कार्य के माध्यम से समाज में वैदिक विद्या, संस्कृति और मूल्यों का प्रचार-प्रसार एवं संरक्षण।

इस ध्येय के अंतर्गत संस्था अब तक ७० से अधिक वैदिक विद्वानों और संन्यासियों का निर्माण कर चुकी है, जो विभिन्न स्थानों पर इस ज्ञान परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।

आर्यवन विकास फार्म ट्रस्ट इस मिशन के मूल आधार स्तम्भ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहा है। देश-विदेश से अनेक श्रद्धालु दानियों ने तन-मन-धन से इस संस्था की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।


(पञ्चदर्शन पठन-पाठन शृंखला के अन्तर्गत)

प्रथमः – योगदर्शन अध्ययन सत्र

प्रारम्भ तिथि: 9 अगस्त 2025
अवधि: लगभग 4 से 5 मास, जिसमें लिखित एवं मौखिक परीक्षा सम्मिलित होंगी।

यह विशेष सत्र उन महानुभावों के लिए है जो गुरुकुलीय दिनचर्या, अनुशासन और शुद्ध वैदिक वातावरण में योगदर्शन एवं वैदिक दर्शन का विधिवत अध्ययन करना चाहते हैं।


प्रवेश एवं व्यवस्था

🔹 ब्रह्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
🔹 ब्रह्मचारियों के लिए भोजन-व्यवस्था निःशुल्क होगी।
🔹 गृहस्थ व वानप्रस्थी इच्छुक जन भी अध्ययन हेतु आमंत्रित हैं – उनकी व्यवस्था सशुल्क होगी।
🔹 यह सत्र केवल वयस्क पुरुषों के लिए आरक्षित है।
🔹 बौद्धिक एवं व्यवहारिक परीक्षण के बाद ही प्रवेश प्रदान किया जाएगा।
🔹 संस्कृत जानने वालों को प्राथमिकता।
🔹 संस्कृत न जानने वाले शिक्षार्थियों के लिए 8 माह का पूर्व प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।
🔹 संस्कृत जानने वाले शिक्षार्थियों का अध्ययन सत्र 9 अगस्त 2025 से आरंभ होगा।
🔹 अधिकतम 10 विद्यार्थियों के लिए ही स्थान निर्धारित हैं।
🔹 अध्ययन काल के दौरान दूरभाष संपर्क सामान्यतः निषिद्ध रहेगा।


संपर्क सूत्र

मोबाइल: 9924227154, 9409415011
संपर्क समय:
प्रातः 10:00 – 12:00 बजे
मध्याह्नोत्तर 2:30 – 4:30 बजे
सायं 7:00 – 8:00 बजे


संस्था पदाधिकारीगण

निदेशक: स्वामी विवेकानन्द जी परिव्राजक
उपाचार्य: स्वामी ध्रुवदेव जी परिव्राजक
व्यवस्थापक: आचार्य दिनेश कुमार जी
अध्यापक: स्वामी वेदपति जी

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶