सनातन धर्म के पुनर्जागरण हेतु विशाल यजुर्वेद पारायण महायज्ञ 27 अप्रैल से
ओ३म्
आज के समय में सनातन वैदिक संस्कृति को पुनः जागृत करने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से पुनर्जागरण न्यास ट्रस्ट द्वारा एक भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
“सनातन धर्म बचाना है, तो पुनर्जागरण लाना है” इसी संदेश के साथ सवा मन देशी घी से विशाल यजुर्वेद पारायण महायज्ञ आयोजित किया जाएगा।
यज्ञ का आयोजन :
ईश्वर की असीम कृपा से कटिया खेरे आश्रम (विचोला), वाराकलां कलान, जिला शाहजहाँपुर में स्वामी महेन्द्रानंद सरस्वती जी महाराज के संरक्षण में यह भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा।
कार्यक्रम की तिथि :
- यज्ञ प्रारम्भ: 27 अप्रैल 2026 (वैशाख शुक्ल एकादशी)
- पूर्ण आहुति: 3 मई 2026, रविवार
- विशाल भण्डारा: 4 मई 2026, सोमवार (सुबह 10 बजे से)
इस महायज्ञ में पूरे क्षेत्र के श्रद्धालुजन, धर्मप्रेमी एवं समाजसेवी मिलकर वैदिक परंपरा के अनुसार यजुर्वेद पारायण यज्ञ करेंगे।

महायज्ञ का महत्व :
स्वामी महेन्द्रानंद सरस्वती जी महाराज के अनुसार यज्ञ सभी कर्मों में श्रेष्ठ कर्म माना गया है।
यज्ञ के अनेक लाभ हैं —
- वायु शुद्ध होती है
- वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है
- रोगों से बचाव होता है
- मानसिक, आत्मिक और शारीरिक शांति मिलती है
इसी कारण सभी श्रद्धालुओं को इस विशाल वैदिक महायज्ञ में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
यज्ञ की विशेष व्यवस्था :
इस महायज्ञ में कुल 5 हवन कुंड बनाए जाएंगे —
- 1 मुख्य वेदी
- 4 सह वेदी
जो भी श्रद्धालु यज्ञमान बनने की इच्छा रखते हैं, वे अपना नामांकन अवश्य कराएं।
📞 संपर्क:
9198467365
विशाल भण्डारा :
दिनांक 4 मई 2026, सोमवार को सुबह 10 बजे से विशाल भण्डारा आयोजित किया जाएगा।
सभी श्रद्धालु अपनी श्रद्धा के अनुसार सहयोग कर सकते हैं, जैसे —
आटा, चावल, आलू, दूध, चीनी आदि।

आर्थिक सहयोग :
जो श्रद्धालु धनराशि से सहयोग करना चाहते हैं वे निम्न खाते में सहयोग कर सकते हैं।
Account Number: 6344002100004064
IFSC: PUNB0634400
📱 PhonePe / GPay / Paytm:
7267875636
संपर्क सूत्र :
📞 9198467365
📞 7267875636
सभी धर्मप्रेमी सज्जनों से निवेदन है कि सपरिवार इस विशाल वैदिक महायज्ञ में पधारकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएँ और सनातन धर्म के पुनर्जागरण में अपना योगदान दें।
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶
























