आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित
सत्यार्थ प्रकाश के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में अमर याज्ञिक महाशय धर्मपाल स्मृति 26 वीं अखिल भारतीय सत्यार्थ प्रकाश स्वाध्याय प्रतियोगिता 2025
घर बैठे-बैठे दें परीक्षा
एक पुस्तक जो बदल देगी आपका जीवन हमारे जीवन का लक्ष्य ??? निरन्तर उन्नति करना
जीवन निर्माण के साथ-साथ प्राप्त करें पुरस्कार
पुरस्कारों की संख्या
पुरस्कार
प्रथम पुरस्कार – एक कार
द्वितीय पुरस्कार – दो मोटर साईकिल
तृतीय पुरस्कार – तीन लैपटॉप
चतुर्य पुरस्कार – चार वॉशिंग मशीन
पंचम पुरस्कार – पाँच एल.ई.डी. टीवी
षष्टम पुरस्कार – दस मिक्सी
सप्तम पुरस्कार – पच्चीस प्रेशर कुकर
अष्टम पुरस्कार – एक सौ एक टेबिल लैम्प
केन्द्र टॉप तीन सौ एक आकर्षक
उपहार – कु. सं. के 20% लगभग चार हजार प्रोत्साहन पुरस्कार उपहार
प्रतियोगिता – क्या, कब, कहाँ, कैसे?
प्रतियोगिता का नाम अमर याज्ञिक महाशय धर्मपाल स्मृति 26 वीं अखिल भारतीय सत्यार्थ प्रकाश स्वाध्याय प्रतियोगिता 2025
परीक्षा केन्द्र निज निवास अर्थात् अपने घर बैठकर ही परीक्षा देनी होगी।
प्रवेश राशि: 150 रूपये (एक सौ पचास) जमा करके फार्म प्राप्त करें।
योग्यता: कोई बालक-बालिका, वृद्ध वृद्धा, अध्यापक अध्यापिका, स्त्री-पुरूष इस प्रतियोगिता में भाग ले सकता है जो सातवीं कक्षा पास हो। गुरूकुलों के आचार्यों विद्वान तथा दल के उच्व अधिकारियों का इसमें भाग लेना पूर्णतय वर्जित है।
परीक्षा की विधि: सह पुस्तक प्रणाली अर्थात् “सत्यार्थ प्रकाश” नामक ग्रंथ को एक बार पूरा अद्योपान्त पढ़कर अपने ही घर बैठकर OMR में प्रश्नों के उत्तर देने हैं।
फॉर्म के साथ और क्या एक फार्म जो दो भागों में भरा जायेगा एक OMR सीट लिफाफा सहित विवरणिका एक “सत्यार्थ प्रकाश” नामक ग्रंथ ये सामग्री अवश्य प्राप्त करें।
प्रश्न पत्र : प्रश्न पत्र के अनेक सैट बनाये गये हैं। प्रश्नों की संख्या 150 होगी सभी प्रश्नों के उत्तर देने हैं. सभी के अंक समान हैं। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे।
पाठ्यक्रम : “सत्यार्थ प्रकाश नामक ग्रंथ की भूमिका से लेकर स्वमन्तव्यामन्तव्य प्रकाश पर्यन्त होगा।
अन्तिम तिथिः फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2025 होगी। इसके बाद प्राप्त होने वाले OMR सीट स्वीकृत नहीं होंगी।
उत्तर पुस्तिका: उत्तर पुस्तिका को स्वच्छ एवं साफ भरें। किसी भी प्रकार की काट-पीट, डिलीटर, कच्ची पेंसिल का प्रयोग पूर्णतः वर्जित है सारी प्रविष्टियाँ जैसे अनुक्रमांक, पेपर कोड, फोन नं., स्थाई पता, अपना नाम, पिता का नाम काले या नीले वॉल पेन से सावधानी पूर्वक भरें। काट-पीट की हुई उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन नहीं होगा।
प्रतियोगिता बोर्ड आप से क्या चाहता है?: OMR सीट भरकर उसके साथ फार्म का ऊपर वाला भाग उसे स्वयं अटैस्ट करके लिफाफे में रखकर जहाँ से फार्म प्राप्त किया है उस स्थान पर 10 अगस्त 2025 से पहले अवश्य जमा कर दें अथवा गुरूकुल वि. विद्यालय वृंदावन (मथुरा) 281121 के पते पर कोरियर, पंजीकृत डॉक या स्पीड पोस्ट से भेज सकते हैं। नोट- यदि प्रतिभागी ने आर्य वीर दल/आर्य वीरांगना दल का कोई पूर्ण कालिक शिविर किया है तो उसके प्रमाण पत्र की छाया प्रति लिफाफा में रखने पर मेरिट में 2 अंक जोड़ दिये जायेंगे। ध्यान रहे कि लिफाफा में रखने वाले OMR फार्म आदि में आलपिन, स्टेपनर का प्रयोग पूर्णत वर्जित है।
मैरिट– पूरी परीक्षा में अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं का 151 बड़े पुरस्कारों के लिए पुरस्कार चयन कार्यक्रम 30 नवम्बर 2025 के अंतिम रविवार को अनेक प्रशासनिक अधिकारियों, साधु-संतों एवं राजनेताओं के सानिध्य में वेद मंदिर मसानी चौराहा, कच्ची सड़क, मथुरा उ.प्र. में चयन होगा पुरस्कार वितरण की सूचना आपके केन्द्रों पर लकी ड्रॉ के 20 दिन बाद दे दी जायेगी।
फार्म प्राप्ति का स्थान
स्थानीय सम्पर्क सूत्र
कार्यालय- गुरुकुल विश्वविद्यालय, वृन्दावन (मथुरा) Mob. 7982998135, 8273383253, 9761625523, 9412397906, 9411490560, 9760734747, 9717497035, 9911112243











