सत्य सनातन धर्म हमारा
तर्ज – हजार बातें कहे ज़मान…….
सत्य सनातन धर्म हमारा,
अनुयायी सब इसी के रहना।
प्राणों से भी हमें है प्यारा,
अनुयायी सब इसी के रहना।।।
ओ “सचिन” वेदों की वाणी,
सारी दुनियाँ को है सुनानी
ज्ञान वेद का सबसे न्यारा,
अनुयायी सब इसी के रहना
सत्य सनातन धर्म……
वेदों में है इसका खजाना,
धर्म हमारा सबसे पुराना ।
ऋषियों ने इसको स्वीकारा,
अनुयायी सब इसी के रहना
सत्य सनातन धर्म………
हनुमान श्रीराम पुरुषोत्तम,
कपिल, कणाद, जैमिनी
गौतम सभी ने इसका लिया सहारा,
अनुयायी सब इसी के रहना
सत्य सनातन धर्म……
ऋषि मुनि आदि सृष्टि से
देख रहे दिव्य दृष्टि से
ईश्वर ने है इसे निहारा,
अनुयायी सब इसी के रहना
सत्य सनातन धर्म………










