संस्कृतभारती, राजस्थान क्षेत्र द्वारा संस्कृत प्रचार-प्रसार एवं दक्ष कार्यकर्ता निर्माण हेतु एक विशिष्ट प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण वर्ग पूर्णतया आवासीय रहेगा और इसमें चयनित, संस्कृत संभाषण में निपुण कार्यकर्ताओं को भाग लेने का अवसर मिलेगा।
प्रशिक्षण वर्ग की अवधि
युगाब्द 51927
तिथि: 18 मई 2025 (सायंकाल) से 31 मई 2025 (प्रातः) तक
संवत् कालगणना अनुसार: ज्येष्ठ कृष्ण पंचमी (रविवार) से ज्येष्ठ शुक्ल पंचमी (शनिवार) तक
स्थान
आदर्श विद्यापीठ विद्यालय, बिजयनगर, ज़िला ब्यावर (राजस्थान)
- रेलवे स्टेशन से दूरी: लगभग 0.5 कि.मी.
- बस स्टेशन से दूरी: लगभग 1.5 कि.मी.
- Google Map लिंक: यहाँ क्लिक करें
प्रवेश योग्य प्रतिभागी
- जयपुर, जोधपुर एवं चित्तौड़ प्रांतों के प्रबोधन वर्ग में प्रशिक्षित,
- संभाषणशील कार्यकर्ता, जो अन्य पाठन कक्षाओं को संचालित करने में सक्षम हों।
सहयोग राशि: ₹1000 प्रति प्रतिभागी
प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य:
- संभाषण कक्षाओं और अन्य प्रशिक्षण सत्रों के संचालन में दक्षता प्राप्त करना।
- संस्कृत भाषा में नैसर्गिक वार्तालाप एवं संस्कृत संस्कृति के प्रति आत्मीयता का विकास।
- संस्कृत प्रचार हेतु कर्मठ एवं प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं का निर्माण।
वर्ग के नियम
- यह वर्ग पूर्णतः आवासीय है, अतः प्रतिभागियों को बीच में बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।
- मोबाइल फोन एवं मूल्यवान वस्तुओं का उपयोग पूर्णतः निषिद्ध है।
- आवश्यक सामान साथ लाना अनिवार्य है:
- शय्या वस्त्र (तख़्तपोश, चादर आदि)
- भोजन पात्र (थाली, कटोरी, चम्मच, गिलास)
- डायरी, लेखनी, साबुन, तेल, कंघी आदि दैनिक उपयोग की वस्तुएं
संपर्क सूत्र
वर्ग संयोजक: डॉ. परमानन्द शर्मा – 📱9413704555
क्षेत्र संयोजक: डॉ. तग सिंह राजपुरोहित – 📱9460052589
प्रांतीय संपर्क:
- चित्तौड़ प्रांत: 9694013488, 9680059145
- जोधपुर प्रांत: 9251284895, 8005540138
- जयपुर प्रांत: 9414841436
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










