संस्कृत अध्ययन करने के लिए अवसर : रोजड़ (गुजरात)

0
21

संस्कृत अध्ययन के लिए अवसर

छह महीने का आवासीय प्रशिक्षण शिविर
23 दिसंबर 2025 से प्रारम्भ
स्थान – वानप्रस्थ साधक आश्रम , आर्यवन, रोजड़


आवेदन लिंक –


जैसा कि विदित है वानप्रस्थ साधक आश्रम, महाभाष्य तक सम्पूर्ण संस्कृत व्याकरण, संस्कृत भाषा व साहित्य, मीमांसा सहित छह वैदिक दर्शन, 11 उपनिषद्, निरुक्त, ब्राह्मण, उपवेद, संहिता आदि वैदिक ग्रन्थों के अध्ययन का प्रमुख श्रेष्ठ स्थान है।
आगामी 23 दिसंबर 2025 से षड्-मासीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अभ्यर्थियों को संस्कृत का प्रारंभिक अध्ययन करने का अवसर रहेगा। इस मध्य अभ्यर्थी आश्रम में प्रतिदिन होने वाले यज्ञ, सत्संग-प्रवचन, योगदर्शन अध्ययन, विभिन्न सामयिक शिविरों का लाभ भी ले सकेंगे। आश्रम के शुद्ध, शान्त, प्राकृतिक वातावरण में आध्यात्मिक चेतना व साधना के लिए अनुकूल परिवेश का सहजता से उपल्ब्ध हो सकेगा।
किसी भी वय के पुरुष व 50 वर्ष से अधिक की महिलाएं आवेदन कर सकते हैं।
शिक्षण निःशुल्क, निवास-भोजन व्यय देय।
अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क कर सकते हैं।

शुभकामनाओं सहित…..
वानप्रस्थ साधक आश्रम
(वैदिक ज्ञान सिद्धान्त ध्यान साधना और अध्यात्म को समर्पित संस्थान)


आर्यवन, रोजड़, त.-तलोद, साबरकांठा, गुजरात-383307
दूरभाष – 9427059550, 9116356961, 8290896378.

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶