सन्सार के जीवों से, ये आशा न किया करना
सन्सार के जीवों से
ये आशा न किया करना
जब कोई न हो अपना
तो, ओ३म् नाम जपा करना
जीवन के समन्दर में
तूफान भी आते हैं
जिन्हें प्रभु का सहारा है
प्रभु आ के बचाते हैं (1)
वो आप ही आयेंगे (1)
तुम याद किया करना
जब कोई न हो अपना
तो, ओ३म् नाम जपा करना
बन्दे दु:ख में मत रो
प्रभु तुझसे दूर नहीं
प्रभु भक्तों को दु:ख हो
उसको मञ्जूर नहीं
चाहे कष्ट हजारों हों
तुम याद किया करना
जब कोई न हो अपना
तो, ओ३म् नाम जपा करना
दावा न जमा लेना
ये देश बेगाना है
यहाँ जो भी आया है
उसे वापिस जाना है
माया के चक्कर से
दिन रात बचा करना
जब कोई न हो अपना
तो, ओ३म् नाम जपा करना
सन्सार के जीवों से
ये आशा न किया करना
जब कोई न हो अपना
तो, ओ३म् नाम जपा करना










