समय आ गया महिलाओ

0
13

समय आ गया महिलाओ

समय आ गया महिलाओ
अब जागो देश जगाओ,
आज लाज भारत माता की,
खतरे में है बचाओ री।। टेक ।।

जब-जब भारत देश की
नैया बीच धार में चकराई,
तब-तब तुमने चप्पू संभाला
नाव किनारे ले आई,
आज खिवैया बनकर नैया को
उस पार लगाओ री ।।1।।

अनुसुईया उर्मिला सावित्री
तुम्हीं रमाबाई सीता,
कैकेयी लीला मंदालसा,
तुम द्रोपदी गार्गी पंडिता,
दुर्गा लक्ष्मी महामाया,
अब सबकी सब बन जाओ री।।2।।

माता बनकर पुत्र बनाये,
बहने बनकर के भाई,
पत्नी बनकर पति संभाले,
यह है तुममें चतुराई,
ईश्वर देश जाति भक्ति का
सबको पाठ पढ़ाओ री।।3।।

चारों ओर सरहद पर बैठे,
खतरनाक शत्रु छलिया,
है अफसोस देश के रक्षक,
मना रहे हैं रंगरलियां,
शोभाराम कहे सजग प्रहरी
सरहद पर बैठाओ री।।4।।