ऋषि पथ का पथिक अब बना दो प्रभु
ऋषि पथ का पथिक अब बना दो प्रभु
पार नैया मेरी अब लगा दो प्रभु
वेद पथ का पथिक अब बना दो प्रभु
प्रेम पथ का पथिक अब बना दो प्रभु
ऋषि पथ का पथिक अब बना दो प्रभु
पार नैया मेरी अब लगा दो प्रभु
हर समय ध्यान तुझमें लगाता रहूँ
तेरे गुण अपने जीवन में लाता रहूँ
अपनी भक्ति का अमृत पिला दो प्रभु
पार नैया मेरी अब लगा दो प्रभु
योग पथ का पथिक अब बना दो प्रभु
पार नैया मेरी अब लगा दो प्रभु
तेरे ही ध्यान में रहता हूँ मैं मगन
तेरे दर्शन की मन को लगी है लगन
व्यर्थ का अब ये पर्दा हटा दो प्रभु
पार नैया मेरी अब लगा दो प्रभु
योग पथ का पथिक अब बना दो प्रभु
पार नैया मेरी अब लगा दो प्रभु
ज्योति की दो मुझे एक अपनी किरण
शुद्ध हो जाये मेरा यह अन्तःकरण
मेरी कुटिया को अब जगमगा दो प्रभु
पार नैया मेरी अब लगा दो प्रभु
योग पथ का पथिक अब बना दो प्रभु
वेद पथ का पथिक अब बना दो प्रभु
ऋषि पथ का पथिक अब बना दो प्रभु
प्रेम पथ का पथिक अब बना दो प्रभु
पार नैया मेरी अब लगा दो प्रभु










