ऋषि बोधोत्सव
आर्य समाज, स्टेशन रोड, पीलीभीत
📅 बुधवार, 11 फरवरी 2026 से रविवार, 15 फरवरी 2026 तक
श्रद्धेय सज्जनों, मातृशक्ति एवं आर्य बंधुओं,
ऋषि परंपरा के पावन स्मरण एवं वैदिक धर्म के प्रचार-प्रसार हेतु आर्य समाज, स्टेशन रोड, पीलीभीत द्वारा ऋषि बोधोत्सव का आयोजन अत्यंत श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया जा रहा है।
इस आध्यात्मिक महोत्सव में आप सभी सपरिवार सादर आमंत्रित हैं।
🌺 आमंत्रित विद्वान
- आचार्य श्री ज्ञान प्रकाश जी – वैदिक प्रवक्ता, बलिया (उ० प्र०)
- पं० नेत्रपाल आर्य जी – भजनोपदेशक, मीरगंज, बरेली (उ० प्र०)
ये विद्वान अपनी ओजस्वी वाणी से वेदज्ञान, भजनोपदेश एवं आध्यात्मिक सत्संग द्वारा जीवन को आलोकित करेंगे।
कार्यक्रम समय
🕢 प्रातःकाल – 7:30 बजे से 10:30 बजे तक
🕖 सायंकाल – 7:00 बजे से 9:00 बजे तक
✨ प्रेरक वाक्य
“मुख्य नाम है ईश का, ओमनुभूत प्रसिद्ध।
योगी जपते हैं इसे, गाते हैं सब सिद्ध॥”
वैदिक रीति से संस्कार कराने की व्यवस्था –
आर्य समाज के विद्वान् पुरोहित द्वारा परिवारों में व आर्य समाज के प्रांगण में समस्त संस्कार वैदिक रीति से कराये जाने की समुचित व्यवस्था है। कृपया लाभ उठायें।
सम्पर्क करें – प्रधान अथवा मन्त्री से।
✍️ निवेदक
- हरी बहादुर आर्य – प्रधान
- माखन लाल आर्य – कोषाध्यक्ष
- वासुदेव गंगवार – मंत्री
तथा समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण
आर्य समाज, स्टेशन रोड, पीलीभीत
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶










