राष्ट्रीय चेतना महोत्सव का आयोजन : चंदौली (उ० प्र०)

0
52

महर्षि दयानन्द सरस्वती की 200वीं जयंती

एवं काशी शास्त्रार्थ के 156वें वर्ष के उपलक्ष्य में सनातन वैदिक ज्ञान यज्ञ एवं राष्ट्रीय चेतना महोत्सव – 2026

दिनांक: 27, 28 एवं 29 मार्च 2026 (शुक्रवार, शनिवार, रविवार)
समय:

  • प्रातः 8:00 से 12:00 बजे तक
  • सायं 6:00 से 10:00 बजे तक

कार्यक्रम स्थल:
दुमेश्वर नाथ मंदिर का प्रांगण, गरई नदी एवं चन्द्रप्रभा संगम (दुमहवां)
ग्राम – पैतुआं, जनपद चन्दौली, उत्तर प्रदेश

आयोजक: आर्य समाज, पैतुआं, चन्दौली

धर्मप्रेमी देवियों, सज्जनों एवं युवा साथियों

धर्मप्रेमी देवियों, सज्जनों एवं युवा साथियों,

बड़े हर्ष के साथ सूचित है कि आप के क्षेत्र में सनातन वैदिक धर्म का दिव्य सत्संग एवं यज्ञ का अनुष्ठान तथा राष्ट्रीय एवं सामाजिक चेतना का कार्यक्रम दिनांक 27 व 28 मार्च को आयोजित होगा। इसमें उच्चकोटि के महात्मा, संन्यासी, विद्वान् एवं सुमधुर भजन गायक पधार रहे हैं।

अतः आप से अनुरोध है कि अधिकाधिक संख्या में इस महान कार्यक्रम में पधार कर इसे सफल बनावें। आपको इस कार्यक्रम के माध्यम से सनातन वैदिक धर्म (हिन्दू धर्म) की सही जानकारी दी जायेगी।

सनातन धर्म के नाम पर प्रचलित अनर्गल कुप्रथाओं व मान्यताओं, अंधविश्वासों को भी जानना अति आवश्यक है, यह भी जानकारी दी जायेगी। राष्ट्रीयता और राष्ट्रभक्ति क्या है? यह प्रत्येक सजग व जागरूक नागरिकों को यह जानना अति आवश्यक है। अतः इस विषय पर भी व्याख्यान व भजन प्रस्तुत किये जायेंगे। आप इस कार्यक्रम में सपरिवार इष्टमित्रं के साथ अवश्य पधारें। इस पवित्र कार्य में आप के द्वारा जो भी आर्थिक तथा अन्न आदि का सहयोग बन सके, अवश्य दान देकर पुण्य के भागी बनें और सहृदय सहयोग प्रदान करें।

सहयोगी मंडल- पंचम कवि, बहादुर, विष्णुप्रसाद (पैतु), श्यामलाल, दुर्गाप्रसाद, निरंजन, चुरमुली, राधेश्याम, राम आशीष, बाबूलाल बागी, हिरन, नन्दलाल, सत्यनारायण, लालबाबू (टुकटुक डी.जे.), सन्तोष तिवारी, रामहर्ष (भजन गायक), बाबू राजतिलक शोविन्द आर्य, पूरनमल मगत (फन्नू), राजेश्वर गुरु (मठपूरवा), नारद बाबा, पूड़ी बाबा संरक्षक मंडल- सर्वश्री डा.बी.एल. सिंह राठौर (मिर्जापुर), प्रमोद शास्त्री रेमा, वेदप्रकाश वृजवासी (पं. दीनदयाल उपाध्यक्ष नगर), शशिकान्त आर्य (जसुरी), सुरेश सिंह (पैतुआं

ग्राम- प्रधान), राजकुमार (सत्यार्थ प्रकाश प्रचारक), ओम प्रकाश , रामबिकास आर्य (गोपीगंज, भदोही), संजय (वाराणसी)`


पधारने वाले विशिष्ट विद्वान एवं भजनोपदेशक

  • स्वामी वेदामृतानन्द सरस्वती (हरिद्वार)
  • स्वामी केवलानन्द सरस्वती (अलीगढ़)
  • लालमणी शर्मा (बलिया)
  • रविप्रकाश आर्य (चन्दौली)
  • रामहर्ष (भजन गायक, चन्दौली)
  • डॉ. दिवाकर आचार्य (गाजियाबाद)
  • मगनलाल दिवानी जी (मुंबई)

विशेष अपील

यज्ञ एवं लंगर हेतु देशी घी, तेल, अन्न आदि सामग्री तथा आर्थिक सहयोग प्रदान कर पुण्य के भागी बनें।

नोट: कार्यक्रम स्थल पर धूम्रपान एवं मद्यपान पूर्णतः निषिद्ध है।


संपर्क सूत्र

📱 8381936286
📱 9335595363
📱 9511406021


निवेदक

वी.आर. रवि प्रकाश आर्य (प्रधान)
मनोज कुमार आर्य (कोषाध्यक्ष)
भाई राम आर्य वेदोंवाला (मंत्री)
आचार्य डॉ. बाबूलाल (मिर्जापुर)
डॉ. बाबूलाल आर्य (मिर्जापुर)
सत्यम कुमार आर्य – दयानन्द आर्य (मिर्जापुर)

🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶

<\br>