राजस्थान के उर्जावान् मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा ऋषि मेले में आमंत्रित, जयपुर में की मुलाकात

0
46

परोपकारिणी सभा के शिष्टमंडल ने जयपुर में की मुलाकात, महर्षि दयानन्द का साहित्य किया भेंट

महर्षि दयानन्द सरस्वती की उत्तराधिकारिणी परोपकारिणी सभा अजमेर की ओर से ऋषि दयानन्द की द्वितीय जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में आगामी 18/19/20 अक्टूबर को दिव्य व भव्य ऋषि मेला का आयोजन ऋषि उद्यान अजमेर में किया गया है ।

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा को दिया गया कार्यक्रम में पधारने का निमन्त्रण

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में पधारने का निमन्त्रण राजस्थान के उर्जावान् मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा को परोपकारिणी सभा के शिष्टमंडल द्वारा दिनांक 30 जुलाई को जयपुर में दिया गया । शिष्ट मंडल का नेतृत्व सभा के प्रधान श्री ओम् मुनि जी , मंत्री श्री कन्हैयालाल जी आर्य ने किया ।

इस अवसर पर सभा के संयुक्त मंत्री श्री दिनेश जी शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री लक्ष्मण जी जिज्ञासु ,अन्तरंग सदस्य श्री वीरेन्द्र जी आर्य , आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान के मंत्री श्री जीववर्धन जी शास्त्री एवं सभा सदस्य स्वामी ओमानन्द सरस्वती उपस्थित थे ।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में उपस्थित रहने का संकल्प व्यक्त किया ।